Ads (728x90)

-भिवंडी के विकास में मनपा आयुक्त मनोहर हिरे का विशेष योगदान--जावेद दलवी 

संवाददाता, भिवंडी ।पावरलूम नगरी के विकास को नई दिशा देकर विकास पथ पर अग्रसित करनें वाले मनपा आयुक्त मनोहर हिरे का विशेष योगदान रहा है। अल्प कार्यकाल में ही भिवंडी के विकास को पथ पर तेजगति से अग्रसर हो रहे शहर का गौरव दिलानें वाले निष्ठावान , कर्मठ मनपा आयुक्त मनोहर हिरे के द्वारा अंजाम दिए गए जनहित कार्यों की जितनी भी प्रशंसा की जाय वह कम है। उक्त प्रकार का उदगार व्यक्त करते हुए भिवंडी सांसद कपिल पाटिल तथा महापौर जावेद दलवी नें भिवंडी मनपा सेवा से रिटायर हुए मनोहर हिरे का सत्कार शाल, श्रीफल,पुष्पगुच्छ प्रदान कर किया। उक्त अवसर पर मनपा महापौर जावेद दलवी, प्रांत अधिकारी डॉ मोहन नलदकर, मनपा अतिरिक्त आयुक्त अशोक कुमार रणखांब, श्रीमती उर्मिला मनोहर हिरे,स्थाई समिति सभापति मदन कृष्ण नाईक बुआ, विरोधी पक्ष नेता श्याम अग्रवाल, मनपा गट नेता विलास पाटिल,निलेश चौधरी, संजय म्हात्रे, हलीम अंसारी, भाजपा जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ नगरसेवक संतोष शेट्टी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शोएब गुड्डू, कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रदीप (पप्पू) राका, नगरसेवक सुमित पाटिल, मनपा उपायुक्त दीपक कुर्लेकर, आरोग्य उपायुक्त वंदना गुल्वे, शहर अभियंता लक्ष्मण गायकवाड, मुख्य लेखाधिकारी कालीदास जाधव, नगर रचनाकार श्रीकांत देव, सहायक आयुक्त सुदाम जाधव, सुनील भोईर,शमीम अंसारी, ईश्वर आड़ेप, शहर विकास प्रमुख राजेंद्र वर्लीकर,शहर विकास अधिकारी साकिब खर्बे, जनसंपर्क अधिकारी मिलिंद पलसुले सहित सभी नगरसेवक, अधिकारी, कर्मचारी, मीडियाकर्मी व गणमान्य शहरवासी भारी संख्या में इस सम्मान समारोह में उपस्थित थे।   
 उल्लेखनीय है कि भिवंडी मनपा आयुक्त मनोहर हिरे पूर्व 30 वर्ष 3 माह 3 दिन की लंबी सेवा प्रदान करने के बाद 30 जून 2019 को शासकीय सेवा से रिटायर हो गए हैं ।भिवंडी मनपा मुख्यालय प्रांगण में महापौर सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा स्वागत समारोह का आयोजन कर आयुक्त हिरे का भव्य स्वागत किया गया। मनपा आयुक्त मनोहर हिरे नें 14 मार्च 2018 को भिवंडी मनपा आयुक्त का पदभार संभाला था। भिवंडी मनपा आयुक्त का चुनौती पूर्ण पदभार संभालने वाले मनोहर हिरे के समक्ष जनहित आदि समस्याओं की भरमार थी। आयुक्त हिरे नें अपनी अनुभवशीलता व कर्मठता से जनहित कार्यों को अंजाम देते हुए भिवंडी शहर को विकास पथ पर ले जाने हेतु ड्रेनेज निर्माण,एलईडी लाईट, पानी की  समस्या का निदान, शौचालय निर्माण, आरसीसी मार्ग निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत अभियान सहित बाबासाहेब आम्बेडकर पुतला का निर्माण, स्कूली बच्चों के मिड डे भोजन हेतु अक्षय पात्र योजना सहित कई अहम योजनाओं को मूर्तरूप प्रदान किए जाने में सफलता हासिल की है, जिसका भिवंडीकरों को लाभ मिलना शुरू हो गया है।उक्त अवसर पर मनपा आयुक्त मनोहर हिरे ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया और भिवंडी वासियों को सलाम सलाम नामक कविता प्रस्तुत कर एक शुभ संदेश दिया। उक्त कार्यक्रम का संचालन मानसी राजे ने किया तथा आभारप्रदर्शन उपायुक्त दीपक कुरलेकर ने किया ।

Post a Comment

Blogger