Ads (728x90)

भिवंडी। एम हुसेन। भिवंडी तालुुका के  भिनार आदिवासी शासकीय आश्रम स्कूल के विद्यार्थियों को शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे के जन्मदिवस के अवसर पर शिवसेना भिवंडी तालुका व शिवसेना महिला आघाडी द्वारा फल व मिष्टान का वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम शिवसेना महिला आघाडी ठाणे जिला संपर्क संघटक कलाताई शिंदे की  अध्ययक्षता  में व शिवसेना तालुका प्रमुख विश्वास थले की  प्रमुख उपस्थिती में संपन्न हुआ। उक्त अवसर पर महिला आघाडी की  उप जिला संघटक कविता भगत,उपतालुका संघटक आशा भगत,नंदिनी शिवाजी भोईर,सुनिता पाटील,तालुका सचिव फशिबाई पाटील,उपतालुका सचिव कल्पना भोईर,सुरेखा भोईर,पं.स.सदस्य रुचिता भोईर,कवाड - धामणगाव जि.प.गट के उपतालुका प्रमुख अनंता पाटील,गटसचिव सचिन भोईर,पं.स.सदस्य विकास भोईर,भिनार शाखा प्रमुख तानाजी भोईर,माजी सरपंच सुनील भोईर,समाज सेवकअरुण भोईर व भाजपा के कार्यकर्ता विलास भोईर आदि मान्यवर उपस्थित थे।उक्त अवसर पर विद्यार्थियों ने मिमिक्री व डांस कला प्रस्तुत कर के  उपस्थित मान्यवरों का  मन जीत लिया। कार्यक्रम का संचालन शिवसेना  तालुका सचिव राजेंद्र काबाडी ने किया। 

Post a Comment

Blogger