Ads (728x90)

भिवंडी। एम हुसेन ।भाजपा युवा मोर्चा की ओर से कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में  देश की सीमा पर कार्यरत सैनिकों के परिवार वालों का सम्मान किया गया और इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को देश के हित और सैनिकों सहित उनके परिवार वालों को हर समय इज्जत मान सम्मान की नजरो से देखा जाये इस प्रकार का आवाहन भी किया।
 ज्ञात हो कि भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष योगेश अन्ना टिलेकर के निर्देशानुसार और भाजपा भिवंडी शहर जिलाध्यक्ष संतोष एम शेट्टी के नेतृव में भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष विशाल पाठारे की अध्यक्षता में कारगिल विजय दिवस के  उपलक्ष्य में भिवंडी शहर से अपने देश की सुरक्षा के लिए सीमा पर गए 18 सैनिकों के परिवार वालों को आदर पूर्वक बुलाकर उनका सत्कार सम्मानचिन्ह और भारत माता का चित्र देकर किया गया। जहां पर विशाल पाठारे ने अपने वक्तव्य में कहा कि जो सैनिक अपने घर परिवार से दूर  हमारे देश की सीमा पर रहकर देश व हमारी  सुरक्षा कर रहे है उनके परिवार वालों पर किसी का ध्यान नहीं जाता है, यदि सैनिक अपनी जान की बाजी लगाकर हमारी सुरक्षा कर रहे है तो हमें कम से कम उनके परिवार वालों के साथ जरूर खडे रहना चाहिए और हम इनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर हमेशा साथ खडे रहेंगे !
    उक्त अवसर पर भाजपा महासचिव राजू गाजेंगी, महाराष्ट्र प्रदेश दक्षिण भारतीय मोर्चा महासचिव मल्लेशम कोंका, पूर्व युवा अध्यक्ष वैभव भोईर,भुमेश कल्याडप, शरद उकावले,महिला मोर्चा जिल्हा उपाध्यक्ष डिंपल व्यास सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

Post a Comment

Blogger