Ads (728x90)

भिवंडी। एम हुसेन ।स्वंय भोजन बनाने के लिए  स्टोव्ह में  हवा भरते समय अचानक स्टोव्ह भडका और  महिला की साडी में आग गई।उक्त आग में जलने वाली महिला की  उपचार के दरम्यान मृत्यु होने की घटना  नम्रता नगर ,नारपोली स्थित घटित हुई है। पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार पुनमदेवी सुरेंद्र सिंह (३५ ) नामक महिला स्वयं भोजन बनाने के लिए  स्टोव्ह जलारही थी और  स्टोव्ह में हवा भर रही थी कि अचानक स्टोव्ह भडक उठा।जिसमें पुनमदेवी के शरीर की साडी में आग लग गई जिसमें वह ५० प्रतिशत जल गई थी। पती सुरेंद्र ने उसे उपचार हेतु प्रथम स्व. इंदिरा गांधी उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसकी हालत बिगड़ गई थी जिसके बाद अधिक उपचार हेतु  मुंबई के सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई है। उक्त आगजनी प्रकरण में नारपोली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया है जिसकी विस्तृत जांच पुलिस उपनिरीक्षक प्रशांत लोंढे कर रहे हैं।    

Post a Comment

Blogger