Ads (728x90)

मुंबई: मानसून के दौरान, हर साल मुंबई में नाले भर जाते  है, और सड़क पर बड़ी संख्या में गड्ढे पड़ जाते हैं। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने आरोप लगाते हुवे कहा कि मुंबई में गड्ढे और बाढ़ स्थिति के लिए  मनपा प्रशासन जिम्मेदार है। श्री देवड़ा फिर ने कहा, हमने आज नालो की सफाई  कार्यों  की जांच की है। हमारे  दौरे के  बाद प्रशासन जागेगा और जल्द कार्रवाई  करेगा यह  उम्मीद है। दो दिन बाद, हम फिर से नालों का निरीक्षण करेंगे, देवड़ा ने कहा। धारावी नाले पर बनी सुरक्षा दीवार दो साल पहले गिरी है। महानगर पालिका से लगातार गुहार लगाने  के बावजूद, दीवार का निर्माण नहीं किया गया है और निवासियों ने दुर्घटना का डर व्यक्त किया था। स्थानीय लोगों ने शिकायत की कि नाले की सफाई ठीक से नहीं की गई, साथ ही सड़क नंबर 1 से 3 को अभी तक शुरू नहीं किया गया था। इस पर विरोधी दल के नेता रवि राजा ने सहायक आयुक्त किरण दिघवकर को तत्काल काम पूरा करने का निर्देश दिया।
उक्त अवसर पर मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा के साथ पूर्व मंत्री व स्थानीय विधायक वर्षा गायकवाड़, विधायक अमीन पटेल, पूर्व सांसद एकनाथ गायकवाड़ और मनपा विरोधी दल नेता रवि राजा, मुंबई कांग्रेस उपाध्यक्ष चरणसिंग सप्रा, मुंबई कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष बाबू खान, हुकुम राज मेहता, सहित कांग्रेस पार्टी के अनेक पदाधिकारी व मनपा अधिकारी धारावी के 60 फिट रोड नाले के निरीक्षण के समय उपस्थित थे।

मुंबई से मोहम्मद मुकीम शेख की रिपोर्ट

Post a Comment

Blogger