Ads (728x90)

 संवाददाता,भिवंडी। नारपोली पुलिस ने अण्णाभाउ साठेनगर   क्षेत्र में पेड़ से लटकता हुआ एक युवक का शव बरामद किया है।  मृतक युवक की मां ने उसके पड़ोस के रहने वाले दो सगे भाइयों पर उसकी गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है ।इस मामले में नारपोली पुलिस ने आत्महत्या के लिये मजबूर करने का मामला दर्ज करके दोनों सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। 
    पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार  अण्णाभाउ साठेनगर के आप्पा पाटिल (21) का पड़ोस के रोहिदासनगर की रहने वाली 19 वर्षीय एक युवती से प्रेमसंबंध हो गया था। लेकिन यह प्रेमसंबंध युवती
 के भाइयों को नागवार लग रहा था जिसके कारण लड़की के भाई चंदन गौड़ एवं कुंदन गौड़ आठ जून को उसके प्रेमी आप्पा पाटिल के घर में घुसकर उसे प्रेमसबंध तोड़ने के लिये जान से मारने की धमकी दी  थी ,जिसके बाद आप्पा पाटिल का शव एक आम के पेड़ से लटकता हुआ पाया गया है।
   उक्त मामले में मृतक आप्पा पाटिल की मां सुमन पाटिल ने आरोप लगाया है कि युवती के दोनों भाइयों ने उनके लड़के की गला दबाकर हत्या कर दिया है। नारपोली पुलिस ने मृतक की मां सुमन पाटिल की शिकायत पर दोनों सगे भाइयों के विरुद्ध आत्महत्या के लिये मजबूर करने का मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है जिसकी विस्तृत जांच पुलिस उपनिरीक्षक प्रशांत लोंढे कर रहे हैं।       

Post a Comment

Blogger