Ads (728x90)


अजमेर के कायड़ मैदान में बुधवार को कांग्रेस सेवादल का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन 13 फरवरी को शुरू हुआ. करीब 35 साल बाद यहां सम्पन्न हुवे इस अधिवेशन में देश भर से सेवादल कार्यकर्ता जुटे रहे हैं जो दो दिनों  14 फरवरी 2019 तक विभिन्न सत्रों के जरिए संगठनात्मक मजबूती के साथ खुद को वैचारिक रूप से अधिक सशक्त बनाये जाने पर जोर दिया गया. इस अधिवेशन की शुभारंभ गांधीवादी विचारक एस एन सुब्बाराव ने किया. इस अधिवेशन के समापन सत्र में गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी शिरकत किया. साथ ही मिशन 19 के लिए सेवादल को आगे करके चुनाव अभियान का शंखनाद किया. उक्त अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष लालजी देसाई, सिविराधिपति व कर्नाटक प्रदेश सेवादल अध्यक्ष प्यारी जान, अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के सचिव व मुंबई प्रभारी अशोक राज आहूजा, मध्यप्रदेश प्रभारी मीर साहेब शोयब अली, गोवा के प्रभारी राजेश शेट्टी, कर्नाटक के प्रभारी  विनोद कोलपकर, उत्तरप्रदेश के प्रभारी जेपी तिवारी, सहित अनेक राज्यों के प्रभारी व भारी संख्या में सेवादल के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे। सेवादल के गांधीवादी विचारक एस एन सुब्बाराव  ने हिन्दुस्तान की आवाज न्यूज़ से विशेष बातचीत की.

Post a Comment

Blogger