Ads (728x90)



तब लड़े थे गोरों से अब लड़ेंगे चोरो से - लालजी भाई देशाई ने अजमेर में ललकारा



अजमेर से लौटकर मोहम्मद मुकीम शेख की रिपोर्ट

अजमेर के कायड़ मैदान में बुधवार को कांग्रेस सेवादल का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन 13 फरवरी को शुरू हुआ. करीब 35 साल बाद यहां सम्पन्न हुवे इस अधिवेशन में देश भर से सेवादल कार्यकर्ता जुटे रहे  जो 14 फरवरी 2019 तक विभिन्न सत्रों के जरिए संगठनात्मक मजबूती के साथ खुद को वैचारिक रूप से अधिक सशक्त बनाये जाने पर जोर दिया गया.  यह अधिवेशन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जोशीले भाषण के बाद संपन्न हुवा। सेवादल की परम्परा के अनुसार ध्वजारोहण किया गया. उसके बाद राहुल गांधी के सभा स्थल में आने के पहले  अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष लालजी भाई देसाई ने सम्मान टुकड़ी से सलामी लिया और सिविराधिपति प्यारी जान के साथ सम्मान परेड निरीक्षण किया देश के कोने कोने से आये  सेवादल के लगभग 50 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुवे उत्साह बढ़ाया, और कहा तब लड़े थे गोरो से अब लड़ेंगे चोरो से , देश का झंडा तिरंगा नही चलेगा दोरंगा और देश मे नफरत की भाषा करने वालो को जवाब देने के लिए सेवादल को सदैव तैयार रहना होगा। इस अधिवेशन के साथ ही मिशन 2019 के चुनाव प्रचार के लिए सेवादल को आगे करके चुनाव अभियान का शंखनाद किया गया.  उक्त अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष लालजी भाई देसाई, के साथ  अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के महासचिव  रामजी लालजी,   लालजी मिश्रा,  मिस्टर गुरुंग सहित  सिविराधिपति व कर्नाटक प्रदेश सेवादल अध्यक्ष प्यारी जान, अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के सचिव व मुंबई प्रभारी अशोक राज आहूजा, मध्यप्रदेश प्रभारी मीर साहेब शोयब अली, गोवा के प्रभारी राकेश शेट्टी, कर्नाटक के प्रभारी  विनोद कोलपकर, उत्तरप्रदेश के प्रभारी जेपी तिवारी, अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के आईटी सेल के प्रमुख किरण मोरिस, अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के कार्यालय प्रमुख पूरन सिंह,  सीपी जोशी, अमरजीत सिंग,  मधु गुरंग, शंकर सिंग गौडा पाटिल, मंगल सिंग सोलंकी, जर्नादन रेड्डी, चन्द्रकान्त दायमा, शशिकांत थोरात सहित अनेक राज्यों के प्रभारी व ग्राउंड में भारी संख्या में में सेवादल के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।

Post a Comment

Blogger