Ads (728x90)

भिवंडी। एम हुसेन ।मामूली परिवारिक विवाद में एक महिला ने अपने शरीर पर रॉकेल डालकर आग लगा ली थी जिसकी उपचार के दरम्यान मृत्यु होने की घटना खाडीपार , काजी कंपाउंड स्थित घटित हुई है।पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार फातिमा नदीम अंसारी ( २२ ) नामक महिला मामूली विवाद  होने के कारण आक्रोशित हो गई और स्वयं अपने शरीर पर रॉकेल डालकर आग लगा ली। जिसमें वह  ९० प्रतिशत जल गई थी इसी अवस्था में उसे उपचार हेतु ठाणे के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परंतु उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई है। उक्त मृत्यु प्रकरण में निजामपूर पुलिस स्टेशन ने  आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है।


Post a Comment

Blogger