Ads (728x90)

-
महाराष्ट्र प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी अंतर्गत कार्यरत  प्रियदर्शनी सेल की भिवंडी शहर जिलाध्यक्ष पद पर कांग्रेस युवा कार्यकर्ता हर्षाली मनोज म्हात्रे की नियुक्ति की गई है।दिवंगत कांग्रेसी नेता स्व.मनोज म्हात्रे की  मृत्यु होने के बाद कांग्रेस के विविध कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेकर पार्टी को मजबूत बनाने व विस्तार करने के लिए निरंतर हरसंभव प्रयास कर रही हैं।हर्षाली म्हात्रे स्व. मनोज म्हात्रे की सुकन्या हैं जो दो वर्षों में कांग्रेस के विविध आंदोलन में अपनी महिला कार्यकर्ताओं के साथ सहभागी होकर महिला आंदोलन को सफल बनाया है। इनके कुशल नेतृत्व व कार्यक्षमता को देखते हुए कांग्रेस की प्रियदर्शनी सेल प्रदेश अध्यक्षा रुपाली कापसे ने हर्षाली म्हात्रे को नियुक्ति पत्र प्रदान किया है।हर्षाली  म्हात्रे की उक्त पद पर नियुक्ति होने के पश्चात भिवंडी कांग्रेसी नेताओं ने भव्य स्वागत किया है, तथा महिला शहर अध्यक्षा रेहाना अंसारी,नगरसेविका श्रीमती वैशाली म्हात्रे, शाहीन सिद्दीकी,फरजाना रंगरेज ,शिफा अंसारी ,नादिया खान ,रजिया खान रेशमा बानो अंसारी ,जरीना अंसारी, प्रवीन खान, आसिया अंसारी आदि ने अभिनंदन किया है।           

Post a Comment

Blogger