Ads (728x90)

-
ठाणे जिला सहित संपूर्ण राज्य में सामाजिक उपक्रम  के अनुसार  जरूरतमंद ,गरीब जनता की  सेवा करने के लिए स्थापित डी.वाय.फाउंडेशन के प्रदेश कार्यालय का उदघाटन शहर के अशोक नगर स्थित शनिवार को बडे उत्साह के साथ किया गया है। भिवंडी पं.स.के पूर्व सभापति मोतीराम चोरघे ,भाजपा भिवंडी शहर उपाध्यक्ष  तुकाराम चौधरी,भाजपा जिलाध्यक्ष दयानंद चोरघे आदि की उपस्थिति में कार्यालय का उदघाटन किया गया है। डी. वाय.फाउंडेशन  के संस्थापक तथा भाजपा जिलाध्यक्ष दयानंद चोरघे के मार्गदर्शन में संपूर्ण ठाणे जिला में आरोग्य ,शैक्षणिक,क्रीडा व सामाजिक क्षेत्रों में डी.वाय.फाउंडेशन द्वारा बड़े पैमाने पर कार्य निरंतर जारी है जो भविष्य में  संस्था द्वारा गरीब व जरूरतमंद  जनता को अधिक नागरी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास करना संकल्पबद्ध है।इसी प्रकार विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता करना तथा जरूरतमंद - गरीब नगगरिकों को कपडे ,खाद्यपदार्थ व आरोग्य की समस्या आदि आवश्यकता निर्माण होने पर वह डी.वाय.फाउंडेशन  सामाजिक संस्था से संपर्क करें  आवश्यकतानुसार  सहायता उपलब्ध कराई जाएगी , इस प्रकार की जानकारी दयानंद चोरघे ने दी है। उद्घाटन समारोह के समय डाॅ.अनिल इताडकर,भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद ठाकरे,चेतन भोपी ,पंकज भोपी ,श्रीकांत भोपी (बदलापूर ) ,संतोष काकडे ,मदन जाधव ,किशोर भंडारी ,दिलीप कोली ,कृष्णा भामरे ,विरेन चोरघे ,कुंदन पाटिल ,डी.वाय.फाउंडेशन के पूर्व   अध्यक्ष योगेश पाटिल,प्रभाकर पाटिल,मोहन म्हणेरा आदि मान्यवर उपस्थित थे। 

Post a Comment

Blogger