Ads (728x90)

-भिवंडी तालुुका के जनांदुर्खी स्थित गांव खाडी का संरक्षक बांध बीती रात्रि अचानक टूटने से लगभग सौ एकर धान खेती में केमिकलयुक्त खारा पानी भर गया है।जिसकारण किसानों के खेती का का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। जुनांदुर्खी गांव से सटे गांव खाडी लगभग ७ मीटर लंबा बांध बनाया गया है जो भर्ती के पानी के दबाव के चलते बह जाने से  खारा पानी सहित केमिकलयुक्त पानी धान खेती में भर गया है।दूषित पानी खेती में भरने के कारण खारे धान खेती सहित मीठी धान खेती की  जमीन दूषित पानी ने नष्ट हो गया है। इस पानी के कारण भाजीपाला बीज व खेत तालाब में छोडा गया है इसलिए मछलियां मर गई हैं जिससे किसानों का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।किसानों के ऊपर अचानक संकट आने से किसान बर्बादी के कगार पर पहुंच गए हैं।गौरतलब है कि राज्य शासन खारभूमी विकास मंडल द्वारा खेती संरक्षण काम नहीं किया गया तो किसानों को नैसर्गिक तबाही का सामना करना पड रहा है इस प्रकार की नाराजगी जताते हुए प्रतिक्रिया स्थानिक किसान विजय पाटिल ने व्यक्त की है।

Post a Comment

Blogger