Ads (728x90)

भिवंडी। एम हुसेन ।आगामी समय में लोकसभा ,विधानसभा चुनाव होने वाले हैं इसे लेकर सभी पार्टियों में भारी उत्साह व्याप्त है। नेता ,कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी सक्रियता से कार्यत हैं।इसी क्रम में ठाणे जिला के पँथर्स रिपब्लिकन पार्टी की ताकत बढाने के लिए ठाणे जिलाध्यक्ष सुरेश म्हस्के के मार्गदर्शन में शुक्रवार को गोपाल नगर स्थित कामगार कार्यालय पार्टी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन करने के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया था।उक्त अवसर पर मार्गदर्शक के रूप में पँथर्स रिपब्लिकन पार्टी पश्चिम महाराष्ट्र अध्यक्ष गौतम डोलस, मुंबई प्रदेश अध्यक्ष ऍड. दीपक खापरे उपस्थित थे।इसी कार्यक्रम में भिवंडी शहर जिलाध्यक्ष पद पर बालाजी उजगरे तथा कोषाध्यक्ष पद पर सुनिल करोसिया ,शहर उपाध्यक्ष पद पर सुधाकर मुंजे व ठाणे जिला महिला अध्यक्ष पद पर एकता सिंह की नियुक्ति की गई है।उक्त सभी  पदाधिकारियों को पँथर्स रिपब्लिकन पार्टी पश्चिम महाराष्ट्र अध्यक्ष गौतम डोलस व मुंबई प्रदेश अध्यक्ष ऍड.दीपक खापरे के हस्तों नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया है। उक्त अवसर पर डोलस ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन करते हुए कहा कि पँथर्स रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगाधर गाडे के मार्गदर्शक को संज्ञान में लेते हुए पालन करें और पार्टी के कार्य को सर्वसामान्य व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य नवनियुक्त पदाधिकारियों को करने के लिए आवाहन किया। इसी प्रकार आगामी समय में जल्द ही लोकसभा ,विधानसभा चुनाव होने वाला है, उक्त चुनाव में पार्टी के आदेशानुसार कार्यकर्ता काम करते हुए पार्टी के लिए निष्ठावान रहने के लिए बल दिया।               

Post a Comment

Blogger