Ads (728x90)

-
भिवंडी। एम हुसेन ।भिवंडी कृषि उत्पन्न बाजार समिति संचालक मंडल पद रिक्त था।उक्त एक स्थान पर सोमवार को चुनाव हुआ जिसमें  शिवसेना,काँग्रेस, राष्ट्रवादी महागठबंधन के उम्मीदवार इरफान भुरे का भाजपा के विजयानंद ( बालू ) पाटिल से कडी टक्कर थी। उक्त चुनाव में एक मत से इरफान भुरे ने विजय प्राप्त किया।गौरतलब है कि संचालक आत्माराम गुलवी की आकस्मिक मृत्यु होने के बाद रिक्त उक्त पद रिक्त था जिसका चुनाव आज संपन्न हुआ। शासन निर्देशानूसार कृषि उत्पन्न बाजार समिति के सचिव यशवंत म्हात्रे के मार्गदर्शन में चुनावी प्रक्रिया संपन्न हुुई। इस  एक संचालक पद के चुनाव के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के इरफान भुरे,किशोर पाटिल ,भाजपा के श्रीराम पाटिल ,विजयानंद ( बालू ) पाटिल इस प्रकार चार उम्मीदवार मैदान में थे ।परंतु उम्मीदवार निश्चित हेेतु संचालक मंडल की मासिक सभा में सूचक ,अनुमोदक न मिलने के कारण  किशोर पाटिल व श्रीराम पाटिल इन दोनों की उम्मीदवारी रद्द हो गई थी। इसलिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के इरफान भुरे व भाजपा के विजयानंद पाटिल के दरम्यान शीघ्र रूप से लडाई हुई। गुप्त पद्धधति से  मतदान होने के बाद बाजार समिति चुनाव में कुल १७ संचालकों ने भाग लिया।उक्त अवसर पर कडी टक्कर में इरफान भुरेे को  ९ तथा विजयानंद पाटिल को ८ मत मिले।परिणामस्वरूप चुनाव निर्णय अधिकारी यशवंत म्हात्रे ने इरफान भुरे को विजयी घोषित किया।इरफान भुरे के विजयी होने की घोषणा होते ही राष्ट्रवादी सहित शिवसेना,काँग्रेस गठबंधन में भाारी उत्साह का वातावरण निर्माण हुआ है। चुनाव प्रक्रिया संपन्न होते ही संचालक पद पर निर्वाचित होने वाले इरफान भुरे का सभापति अनंता दुदाराम पाटिल ,उपसभापति अनंता भागोजी पाटिल ,संचालक विलास पाटिल ,देविदास पाटिल ,संजय पाटिल, विशुभाऊ म्हात्रे ,असलम शेख ,संचालिका तन्वी हेमंत पाटिल आदि ने पुषपगुच्छ देकर स्वागत किया। कृषि उत्पन्न बाजार समिति मेंं शिवसेना,काँग्रेस ,राष्ट्रवादी ,मनसे इन चार पार्टियों का गठबंधन की सत्ता है जिसमें शिवसेना ५ ,काँग्रेस २ ,राष्ट्रवादी ३ तथा भाजपा ८ इस प्रकार सभी पार्टियों के सदस्य हैं।



Post a Comment

Blogger