Ads (728x90)

भिवंडी। एम हुसेन ।मुंबई नाशिक महामार्ग पर टाटा आमंत्रण वसाहत के आगे पिंपलास गावं की सीमांतर्गत ब्लू डार्ट  कंपनी के सामने रोडपर अज्ञात वाहन की टक्कर में  एक ३० से ३५ वर्षीय महिला दुखद  मृृत्यु होने की घटना घटित हुई है।उक्त सडक दुर्घटना प्रकरण में अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध कोनगांव पुलिस स्टेशन ने मामला दर्ज कर लिया है। उक्त अज्ञञात महिला रास्ते पर खडी थी उसी समय अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया जिससे वह रोड पर गिर गई और शरीर के ऊपर से वाहन रौंदते हुए फरार हो गया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई है।इसलिए महिला की पहचान करने में कठिनाई हो रही है। उसके शरीर पर काले रंग का पंजाबी ड्रेस और भुरे रंग की ओढनी परिधान की हुई है।उक्त दुर्घटना में मृत महिला के बारे में किसी व्यक्ति को कोई जानकारी हो या मिले तो कोनगांव पुलिस स्टेशन ध्वनि क्रमांक(०२५२२ -- २८१२८१ ) पर संपर्क करने का आवाहन पुलिस उपनिरीक्षक रुपचंद शेले ने किया है।         

Post a Comment

Blogger