Ads (728x90)

भिवंडी। एम हुसेन ।भारतीय जनता पार्टी के भिवंडी शहर जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ नगरसेवक संतोष एम शेट्टी ने अत्यंत साधारण रूप से अपना जन्मदिन मनाया। तथा कार्यकर्ताओं द्वारा  विविध समाजोपयोगी कार्यक्रम का आयोजन करके जन्मदिन मनाया गया। संतोष शेट्टी के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें शुभेच्छा देने के लिए सुुबह के समय से इनके जनसंपर्क कार्यालय में असंख्य मान्यवर, नगरसेवक , मनपा अधिकारी, कर्मचारी, हित चिंतकों की भारी भीड़ थी।सांयकाल के दौरान  मनपा स्कूल क्रमांक ५९ स्थित  संतोष शेट्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा  विद्यार्थियों के लिए शुद्ध पानी  उपलब्ध होोनेके लिए  वाटर फिल्टर सप्रमभेंट दिया गया जिसका शुभारंभ संतोष शेट्टी के शुभहस्तों किया गया। इसी प्रकार स्वाभिमान युथ क्लब द्वारा  बालसुधार गृह स्थित विद्यार्थियों के लिए  क्रीडा साहित्य भेट दिया गया। भाजपा अल्पसंख्यक विभाग द्वारा  स्वर्गीय इंदिरा गांधी उप जिला अस्पताल में जाकर मरीजों को  फल वितरित किया गया। इसी प्रकार सायंकाल विभिन्न स्थानों में जन्मदिन के उपलक्ष्य में विशेष शुभेच्छा देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें भाजी मार्केट व्यापारी , हनुमान नगर स्थित उत्तर भारतीय महिला विभाग व प्रभाग समिति सभापति हनुमान चौधरी द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।इसी प्रकार पदमानगर स्थित महिला मंडल द्वारा  गरीब महिलाओं को संतोष शेट्टी के शुभहस्तों साडी वितरित की गई। . 

Post a Comment

Blogger