Ads (728x90)

भिवंडी ।एम हुसेन ।शहर के संघमित्र नगर ,शांतीनगर क्षेत्र स्थित निवासी घर में स्टोव्ह पर भोजन गरम कर रही थी कि अचानक स्टोव्ह में विस्फोट होने के कारण इस भडकती आग से  जली हुई महिला का ठाणे सिविल अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई है । पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार बानू हजरत शेख (१८) नामक महिला घर में स्टोव्ह पर भोजन गरम कर रही थी, उसी समय स्टोव्ह भड़क उठा और उस भडकती आग में  बानू ९८ प्रतिशत जल गई थी जिसे प्रथम  उपचार हेतु आईजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परंतु हालत गंभीर होने पर अधिक उपचार हेतु उसे ठाणे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार शुरु था इसी दौरान उसकी मृत्यु हो गई है। उक्त मृत्यु का मामला शांतीनगर पुलिस स्टेशन ने दर्ज कर लिया है।
             

Post a Comment

Blogger