Ads (728x90)


भिवंडी। एम हुसेन ।भिवंडी के प्रसिद्ध एकात्मता का राजा धामणकर नाका सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल के गणपति पंडाल का उद्घाटन भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आरसी पाटिल के शुभहस्तों संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष व भाजपा शहर अध्यक्ष तथा  वरिष्ठ नगरसेवक संतोष एम शेट्टी,शहर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दिनेश कटके, भोईवाडा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय भिसे,  पुलिस शांतता कमेटी के सदस्य कृष्ण गोपाल सिंह ठाकुर, उत्तर भारतीय भाजपा अध्यक्ष मनोज सिंह ठाकुर, भाजपा जिला महिला अध्यक्षा ममता परमानी सहित भारी संख्या में मंडल के सदस्य और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। उक्त अवसर पर विशेष अतिथि के रुप में हरे रामा हरे कृष्णा अनुयायी  भक्त गण तथा वृद्धा आश्रम के बुजुर्ग महिला व पुरुष सम्माननीय अतिथि के रुप में उपस्थित थे। उक्त अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आर सी पाटिल ने अपने संंबोधन में कहा कि धामणकर नाका मित्र मंडल गणेश मंडल मुंबई सहित संपूर्ण महाराष्ट्र में प्रसिद्ध है। जिसे इंटरनेट के माध्यम से धामणकर नाका मित्र मंडल के गणेश उत्सव की छटा देश, विदेश में देखी जा रही है। इसकी विशेषता यह है कि इसमें सभी जाति धर्म के लोगों का समावेश है जिसमें हिंदू, मुस्लिम सिख, ईसाई के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया जाता है जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है । यहां पर सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा तथा साढ़े तीन सौ स्वयंसेवक तैनात किए गए हैं, जो दिन व रात मेहनत कर महिलाओं और पुरुषों  को अलग कतार में लगाकर सुरक्षित तरीके से दर्शन कराते हैं।श्री पाटिल ने कहा कि इस वर्ष धामणकर नाका मित्र मंडल ने मथुरा वृंदावन के प्रेम मंदिर की 125 फुट ऊंची प्रतिकृति का निर्माण किया है। जो लोग शहर के बाहर  देव दर्शन के लिए  जाने में असमर्थ हैं  ऐसे लोगों व भक्तों को धामणकर नाका मित्र मंडल प्रति वर्ष देश के प्रसिद्ध मंदिरों की प्रतिकृति निर्माण कर गणेशोत्सव बिठाती है और उस का साक्षात्कार दर्शन कराती है ।पाटिल ने मंदिर की प्रतिकृति की भूरि-भूरि भूल प्रशंसा की। साथ ही सी सी टीवी कैमरा और वेबसाइट का भी उद्घाटन किया। इसके साथ ही वृद्धा आश्रम से आए हुए सभी बुजुर्ग महिला व पुरुष के लिए उनके जरूरत की दवाएं तथा अन्य दिनचर्या जरूरत की चीजों को भेंट दिया गया। मंडल के अध्यक्ष संतोष शेट्टी ने अतिथियों का भव्य स्वागत किया। इसी के साथ पहले दिन से ही प्रसिद्ध गणेशोत्सव मंडल के द्वारा बनाए गए भव्य प्रतिकृति मंदिर तथा गणेश भगवान का दर्शन दर्शन करने के लिए दर्शनार्थियों का तांता लगा हुआ था। इसी से सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि, भिवंडी में एकात्मता का राजा के दर्शन को देखने के लिए लोगों में कितनी उत्सुकता व्याप्त है।इसकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है।



Post a Comment

Blogger