Ads (728x90)

- मुख्यमंत्री की  गणराया  से प्रार्थना

मुंबई, 13  सितंबर : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज भगवान गणेश की पूजा की और किसानों के सुख़, राज्य के सूखा प्रवण क्षेत्रों में बारिश और लोगों की खुशी और अच्छा स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए प्रार्थना की। आज मुख्यमंत्री ने अपनी पत्नी के साथ श्री गणेश की स्थापना अपने सरकारी निवास स्थान वर्षा में की।

 लोकमान्य तिलक ने जाति,  धर्म,  भाषा,  संप्रदाय से दूर समाज को एक करने के इरादे से गणेशोत्सव का सार्वजनिक उत्सव शुरू किया। एक सामाजिक अभियान के रूप में उनके द्वारा शुरू किया गया त्यौहार अभी भी उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। ऐसी प्रार्थना करते हुए कि समाज  इस त्यौहार के माध्यम से और अधिक एकजुट हो,  मुख्यमंत्री ने गणेशोत्सव पर लोगों को अपनी शुभकामनाएँ  दीं । 

 आवास मंत्री प्रकाश मेहता,  ग्रामीण विकास मंत्री पंकजा मुंडे,  पशुपालन,  डेयरी विकास और मत्स्य विकास मंत्री महादेव जानकर,  श्रम मंत्री संभाजी पाटिल - निलंगेकर,  राज्य मंत्री अर्जुन खोतकर,  विद्या ठाकुर,  विधायक विनायक मेटे,  तारासिंह,  भारती लवेकर,  राज पुरोहित,  आशीष शेलार और अन्यों ने भगवान गणेश के दर्शन किये।

Post a Comment

Blogger