Ads (728x90)

भिवंडी।एम हुसेन । भिवंडी तालुका में कॉंग्रेस को जोरदार झटका लगा है जिसमें कॉंग्रेस केे खोणी - खाडीपार क्षेेत्र के  बडे पदाधिकारियों ने भाजपा में प्रवेश किया है। भाजपा के भिवंडी सांसद कपिल पाटिल की उपस्थिति में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने तथा मनसे के पदाधिकारी सहित भाजपा में प्रवेश किया है। जिससे  भिवंडी पश्चिम विभाग में काँग्रेस व मनसे को बडा झटका लगा है।भिवंडी तालुुका के खोणी की जनसंख्या व क्षेत्र विस्तार होने के कारण अन्य की अपेेक्षा सबसे बडी ग्रामपंचायत है। उक्त ग्रामपंचायत के कांग्रेस के लगभग दस वर्षों तक सरपंच पद पर विराजमान रहे नामदेव शास्त्री,रेवती नामदेव शास्त्री,कांग्रेस के कार्यकर्ता निखील शास्त्री,सुरेश वालकू पाटिल, पूर्व उपसरपंच मेमन गुड्डूसाहेब शेख,जवाहर कमल मंडल,ग्रामपंचायत सदस्य उत्तम वसंत म्हात्रे, सदस्या मेघा उत्तम म्हात्रे,सोहेल नवाब बेग ,दिगंबर भरती ,सुनिल कराले ,संकेत माली ,सुशील आढारी ,बापू शिंदे ,बालाजी बल्लेवार ,आसिफ पटेल आदि  पदाधिकारियों ने भाजपा में प्रवेश किया है।कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ ही अनेक कार्यकर्ता भी भाजपा में प्रवेश किए हैं। इसी प्रकार मनसे तालुका उपाध्यक्ष जनार्दन बालाराम पाटिल ने भी मनसे को त्यागपत्र देकर कार्यकर्ताओं सहित भाजपा में प्रवेश किया है। सांसद कपिल पाटिल ने उक्त सभी का भाजपा में स्वागत किया। इसी प्रकार खोणी ,खाडीपार ग्रामपंचायत का सर्वांगीण विकास के लिए संपूर्ण सहकार्य करने के लिए आश्वासन दिया। भाजपा जिला परिषद के सहयोगी सदस्य अशोक घरत,भाजपा के मंडल अध्यक्ष निलेश कोंडलेकर ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को भाजपा में प्रवेश कराने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है जिन्हें सांसद कपिल पाटिल ने बधाई दी। 

Post a Comment

Blogger