Ads (728x90)








मुंबई: श्री कृष्ण जयंती के दिन 3 सितम्बर को लड़की भगाने वाले बयान को लेकर विवादों से घिरे मुंबई उपनगर में घाटकोपर पश्चिम विधानसभा से भाजपा के राम कदम की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुंबई महिला कांग्रेस की अध्यक्ष डॉ अजंता यादव, महाराष्ट्र महिला कांग्रेस अध्यक्ष चारुलता टोकस, मनीषा सूर्यवंशी, के नेतृत्व में सेकड़ो महिलाओं ने राम कदम के निवास और घाटकोपर पुलिस चौकी में धरना प्रदर्शन किया आज घाटकोपर पुलिस ने विधायक राम कदम के खिलाफ एन सी दर्ज किया है।उक्त धरना प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष जिया भी, सुरक्षा घोसालकर, राजेश इंगले, रमजान चौधरी, मुश्ताक पत्रावाला, ऐडवोकेट नजमा फातिमा, अनिल यादव, अजय पटेल, सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

Blogger