Ads (728x90)


चेनल पर समाचार देखने के लिए किलिक करे




अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष  लालजी देसाई ने पिछले दिनों राष्ट्रीय कार्यकारिणी मे भारी बदलाव करते हुवे छत्तीसगढ़  प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के मुख्यसंघटक अशोक राज अहुजा को राष्ट्रीय सचिव के साथ- साथ भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई का प्रभारी नियुक्त कर मुंबई कांग्रेस सेवा दल को मजबूत बनाने के लिए तत्काल मुंबई भेजा , नवनियुक्त अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय सचिव व मुंबई के प्रभारी  अशोक राज अहुजा मुंबई के अनेक जिलो में जाकर वृक्ष रोपड़ कार्यक्रम के साथ - साथ सेवादल द्वारा प्रत्येक जिले में ध्वजारोहण  कार्यक्रम के साथ ही मुंबई कांग्रेस सेवा दल के पदाधिकारियों व पूर्व पदाधिकारी के साथ सेवादल संगठन को किस तरह मजबूत कर आने वाले 2019 के लोकसभा चुनाव में  मुंबई की सभी सीटों पर उम्मीदवारो को विजयी कर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ग़ांधी को प्रधानमंत्री  किस तरह बनाया  यह चर्चा की गई और मुंबई कांग्रेस कार्यालय में मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री के गुरुदास कामत की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर  स्वर्गवासी श्री गुरुदास कामत के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया उक्त बैठक मे अशोक राज अहुजा सचिव अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल व प्रभारी मुंबई  सेवादल, मुंबई कांग्रेस सेवादल के प्रभारी अध्यक्ष व अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के सचिव जेपी तिवारी,  प्रदेश के अतिरिक्त मुख्यसंघटक कमला प्रशाद यादव, श्याम ठककर, सतीश मनचंदा, मुंबई कांग्रेस के प्रतिनिधि व सेवादल के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री मोहम्मद मुकीम शेख, सुनील पटवा, नबी रहीम, धनंजय तिवारी, रघुवीर सिंह माटा देवदत ठाकुर, विजय रेड्डी, रमेश रापोली, सहित सेवादल के अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे। उक्त अवसर पर नवनियुक्त अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय सचिव व मुबई के प्रभारी राज अहुजा के साथ कि मुंबई कांग्रेस के प्रभारी मुख्यसंघटक व राष्ट्रीय सचिव जेपी तिवारी को शाल श्रीफल व पुष्पगुच्छ देकर सत्कार किया।

मुंबई से मोहम्मद मुकीम शेख की रिपोर्ट



Post a Comment

Blogger