Ads (728x90)

 भिवंडी। एम हुसेन । भिवंडी शहर में मुस्लिम समुदाय के लोगों के बकरी त्यौहार के दिन ( २२ अगस्त अथवा चांद दिखाई देने के अनुसार सुबह ६ बजे से १० बजे तक ) नमाज पढने के समय  यातायात नियमित व सुरक्षित रखते हुए यातायात बाधित न हो इसलिए प्रवासी व वाहन धारकों की सुविधा के लिए मुंबई , ठाणे,माणकोली की ओर जुनाठाणे आग्रारोड   भिवंडी शहर की ओर आने वाले भारी ,छोटे वाहनों को अंजूरफाटा स्थित  प्रवेश बंद कर दिया गया है।वैकल्पिक मार्ग के रूप में मौजूदा समय उक्त वाहर कारीवली जकातनाका रोड से इच्छित स्थल पर जाएगा। मुबंई ठाणे की ओर जुनाठाणे आग्रारोड से अंजूरफाटा की ओर भिवंडी शहर में आने वाली टीएमटी, एसटी  अथवा सभी प्रकार के बसेस व हल्के वाहनों को नारपोली पुलिस स्टेशन के पास प्रवेश बंद कर दिया जाए । बस द्वारा प्रवासी उक्त स्थानों पर उतर सकेंगे व   इस बसेस से वहीं से प्रवासियों को लेकर वापस जाएंगे।इसी प्रकार हल्के वाहनों को देवजीनगर अथवा साईनाथ सोसायटी कामतघर रोड से इच्छितस्थल जाएंगे। रांजणोली चौक से भिवंडी शहर में जाने वाले एसटी, केडीएमटी, बसेस , भारी व हल्के ,कार, रिक्शा, मोटरसाइकिल  वाहनों को साईबाबा जकातनाका स्थित प्रवेश बंद कर दिया गया है। वैकल्पिक मार्ग से एसटी, केडीएमटी बसेस साईबाबा जकातनाका स्थित प्रवासी उतरेंगे व वहीं से प्रवासियों को भरका इच्छितस्थल जाएंगे व  वाहन  साईबाबा जकातनाका से वापस जाएंगे। वाडारोड से नदीनाका मार्ग भिवंडी शहर के लिए आने वाले सभी प्रकार के वाहन पारोलफाटा (नदीनाका) स्थित प्रवेश बंद कर दिया गया है। वैकल्पिक मार्ग से हलके वाहन कांबारोड,काटई, खाडीपार इन वैकल्पिक मार्ग सेअजय नगर तक  आकर इ‍च्छितस्थल जाएंगे व भारी वाहन अंबाडीनाका से राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक ८ होते हुए अथवा  मुंबई महानगरपालिका पाईपलाईन रोड से इच्छितस्थल जाएंगे। वडपा चेकपोस्ट मार्गे वाडा की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों को धामणगांव जांबोली पाईपलाईननाका स्थित प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। वैकल्पिक मार्गे से वाहन धामणगांव पाईपलाईन स्थित बाएं ओर वलण लेकर पाईपलाईन मार्गे वाडा की ओर जाएंगे।इसी प्रकार एसटी बसेस के  प्रवासी उक्त ठिकाने पर उतर कर व वहीं से प्रवासियों को लेकर  बस वलवून इच्छित स्थल जाएंगे।  शिवाजी चौक की ओर से वंजारपट्टी नाका मार्गे जाने वाले सभी वाहनों को शिवाजीचौक स्थित प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।  उक्त वाहतूक नियंत्रण अधिसूचना यह बकरी ईद के दिन  २२ अगस्त अथवा चांद दिखाई देने के एक दिन आगे पीछे सुबह  ६ से १० बजे तक अमल में रहेगा।उक्त अधिसूचना पुलिस वाहन,फायरबिग्रेड,रुग्णवाहिका के लिए नहीं लागू होगी। इसी प्रकार अन्य अत्यावश्यक सेवाओं के वाहनों पर नहीं लागू होगी  इस प्रकार की जानकारी ठाणे वाहतूक शाखा के पुलिस उपायुक्त अमित काले व भिवंडी शहर वाहतूक शाखा के प्रमुख वपोनि. राजन सस्ते ने एक प्रेस विज्ञप्ति द्वारा दी है।                                                                                                                                                                                                                                                                                                    

Post a Comment

Blogger