Ads (728x90)

भिवंडी ।एम हुसेन ।भिवंडी शहर महानगरपालिका के   मनोनीत नगरसेवक के रूप में कशेली गावं के सुपुत्र तथा शिवसेना उप जिला प्रमुख देवानंद थले  गत दिनों  निर्वाचित हुए हैं जिससे शिवसैनिकों में भारी उत्साह का वातावरण व्याप्त है। इस चुनाव के बाद से ही चारों तरफ इनका अभिनंदनाकिया जा रहा है  जिसमें काल्हेर, कशेली शिवसेना विभागप्रमुख नामदेव पाटिल के नेतृृत्व में  नवनिर्वाचित नगरसेवक देवानंद थले का भव्य नागरी सत्कार करते हुए सम्मानित किया गया है। उक्त नागरी सत्कार के अवसर पर शिवसेना तालुका प्रमुख विश्वास थले ,विभाग प्रमुख नामदेव पाटिल ,सरपंच वैशाली थले ,उपसरपंच प्रमोद तरे ग्रा.पं.सदस्य वासुदेव पाटिल ,अशोक तरे ,जयेश म्हात्रे , ,निकिता भोईर ,निता तरे ,शुभांगी भोसले ,अर्चना पाटिल ,प्रज्ञा पाटिल,शाखा प्रमुख गणपत भोईर,जयेश पाटिल,शिवसेना विद्यार्थी संघटक राम भोसले ,श्याम पाटिल ,किशोर भोईर ,विश्वास पाटिल ,गोकुल तरे ,कुनाल पाटिल ,प्रसाद पाटिल ,वासुदेव पाटिल ,मिलन तरे ,रॉकी पाटिल आदि सहित शिवसैनिक भारी संख्या में उपस्थित थे। इसी समय  उत्तर देते हुए देवानंद थले ने कहा कि  शिवसेना के माध्यम से तालुका के ग्रामीण भागों के जनहित के अनेक काम को मार्ग पर लाए हैं इसी प्रकार  भिवंडी शहर के विकास के कामों को प्राधान्य देकर जनता को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करूंगा इस प्रकार का विश्वास व्यक्त किया है।         

Post a Comment

Blogger