Ads (728x90)



प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश के विकास के लिए कुछ नही किया कांग्रेस की योजनाओं को सिर्फ आगे बढ़ा रहे है। यह विचार अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव जेनेट डिसूजा के है जेनेट डिसूजा मुंबई के घाटकोपर में ईशान्य मुंबई महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित प्रोजेक्ट शक्ति के शुभारंभ करते हुए बतौर मुख्य अतिथि के रूप में महिलाओं को संबोधित करते हुए फिर कहा कि भाजपा के शासन में महिला असुरक्षित है यहा तक कि छोटी छोटी बच्चियों के साथ बलात्कर हो रहा है। महिलाओं और देश को सुरक्षा सिर्फ कांग्रेस पार्टी हि दे सकती इसलिए अधिक से अधिक महिलाएं प्रोजेक्ट शक्ति से जुड़े जो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जी ने महिलाओं के लिए विशेष बनाया है। उक्त अवसर पर मुंबई महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजंता यादव, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीषा सूर्यवंशी, मुंबई महिला कांग्रेस की पदाधिकारी पुष्पा ओसवाल, शिमता चौधरी, ज्योति डेपे, सहित प्रदेश कांग्रेस के सदस्य मोहम्मद मुकीम शेख, ब्लॉक अध्यक्ष सलीम जवादी, सेवादल तालुका अध्यक्ष अनीस भाई, नजमा आपा, लता भटेजा,डीसीसी विजय पाल यादव सहित भारी संख्या में महिला कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।




































Post a Comment

Blogger