Ads (728x90)

भिवंडी। एम हुसेन ।मुंबई- नाशिक महामार्ग पर हायवेदिवे गावं सीमांतर्गत  अज्ञात वाहन की टक्कर में पैदल चलने वाले की घटनास्थल पर ही मौत होने की  घटना शुक्रवार को घटित हुई है। पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्ष्मी नारायण मिश्रा (४५ निवासी .मध्य प्रदेश )जो गोदाम मजदूर था जो दिवा पेट्रोल पंप के सामने से इंडियन लॉजिस्टिक  गोदाम की ओर  जा रहा था।उसी समय मुंबई की ओर से तेजगति से आने वाले  अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। उक्त दुर्घटना प्रकरण में नारपोली पुलिस स्टेशन ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है जिसकी विस्तृत जांच पुलिस उपनिरीक्षक डी.सी.केदार कर रहे हैं। 

Post a Comment

Blogger