Ads (728x90)

-6 कांग्रेसी और 5 सपाई किए गए गिरफ्तार

मीरजापुर। प्रधानमंत्री की रैली में काला झंडा दिखाने की नियत से जा रहे 6 कांग्रेसियों और 5 सपा के नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर चील्ह थाने में बैठा लिया। जिन्हें बाद में प्रधानमंत्री के जाने के पश्चात मुचलका पर रिहा कर दिया गया। बताया जाता है की रविवार को जिले के चंदईपुर गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा आयोजित थी। रविवार को सुबह जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजधर दुबे, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य शिव शंकर चैबे, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अशोक कुमार गुप्ता, जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्य सतीश चंद शर्मा, हरेराम चै, राजेश दुबे एक वाहन में सवार होकर प्रधानमंत्री के रैली में काला झंडा दिखाने की नियत से जा रहे थे कि चील्ह तिराहे पर चेकिंग कर रहे चील्ह थाना के एसएसआई अशोक दत्त त्रिपाठी ने वाहन को रोककर चेक किया तो वाहन में काला झंडा और कांग्रेस का झंडा मिला पुलिस ने उक्त सभी कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर चील्ह थाना में बैठा दिया। इसी के कुछ देर बाद समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश सचिव उमेश सिंह यादव, व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील यादव सनी, रतन बिहारी यादव, गौतम यादव, धर्मेंद्र यादव एक वाहन से प्रधानमंत्री की रैली में काला झंडा दिखाने की नियत से जा रहे थे। चेकिंग के दौरान कटरा कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने शास्त्री पुल के पास सभी को गिरफ्तार कर चील्ह थाना में बैठा दिया। पुलिस ने बताया कि यह सभी रैली में प्रधानमंत्री को काला झंडा दिखाने की नियत से जा रहे थे। कांग्रेस पार्टी के नेताओं की गिरफ्तारी होने पर चील्ह थाना पर पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चैधरी, एडवोकेट राम सिंह नरेश चैधरी, इस्तियाक अंसारी, विधि सिंह चील्ह थाना पर पहुंच गए।

Post a Comment

Blogger