Ads (728x90)

भिवंडी। एम हुसेन ।भिवंडी समाजवादी पार्टी द्वारा सांप्रदायिकता तथा नफरत की राजनीति के विरुद्ध भाईचारा रैली निकाली गई जिसमें भारी संख्या में सपाइयों ने भाग लिया। यह रैली प्रदेश सपा नेता रिजवान अहमद मिस्टर व प्रदेश उपाध्यक्ष अजय यादव के नेतृत्व में निकाली गई जो रिजवान अहमद मिस्टर अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ वफा साइजिंग स्थित अपने कार्यालय से साइकल चला कर जकात नाका स्थित सपा के मध्यवर्ती कार्यालय पहुंचे और यहां संपूर्ण भिवंडी से सपाई एकत्रित होकर साइकल चलाते हुए भाईचारा रैली का शुभारंभ किया। उक्त भाईचारा रैली सपा मध्यवर्ती कार्यालय से शुभारंभ होकर वंजारपट्टी नाका, आग्रा रोड होते हुए धामनकरनाका नाका तथा थाना रोड होते हुए जकात नाका स्थित डॉ बाबासाहेब आंबेडकर के प्रतिमा पर रिजवान अहमद मिस्टर, शाने रब खान तथा अराफात शेख ने माल्यार्पण कर उन्हें अभिनंदन किया। वहीं इन नेताओं ने सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सांप्रदायिकता तथा नफरत की राजनीति के विरुद्ध देश की शांति प्रिय जनता को जागरूक करने के लिए सपा की आज यह भाईचारा रैली सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस भाईचारा रैली में बडे उत्साह के साथ सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता भारी संख्या में बरसात के मौसम में सहभागी हुए आप सभी लोग बधाई के पात्र हैं । उक्त भाईचारा रैली में प्रदेश उपाध्यक्ष अजय यादव, प्रदेश नेता रिजवान अहमद मिस्टर, भिवंडी जिलाध्यक्ष शाने रब खान, कार्याध्यक्ष जुबेर शेख, उपाध्यक्ष अराफात शेख, एजाज चाचा, पूर्व अध्यक्ष अब्दुस्सलाम नोमानी, अबु ताहिर आजमी, जलीस आजमी, डॉ एन एल यादव,मुनव्वर शेख,रियाज आजमी पप्पू भाई,अरशद खान चुन्नू, एहसान खान, महिला अध्यक्षा सुग्गी देवी यादव, नईमा कुरैशी, तकवीम आजमी उर्फ भुट्टू भाई, रईस खान, इस्माईल रंगरेज, अरविंद यादव, असलम शेख, जहांगीर तय्यब फौजदार,असलम फैजाबादी, आरिफ तंबोली, अब्दुर्रहमान खान,मुरलीधर निषाद, जाफर मोमिन,मो गालिब, शमीम अंसारी, शरीफ अंसारी, मामी, मोइनुद्दीन अंसारी,इरशाद अंसारी, राम सूरत यादव, कल्लू भाई,मो जव्वाद आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता भारी संख्या में सहभागी थे। 

Post a Comment

Blogger