Ads (728x90)

एस०जी० टीचिंग सेन्टर सदर रोड फ़ारबिसगंज के प्रांगण में छात्र-छात्राओं के बीच क्विज प्रतियोगिता व सम्मान समारोह का आयोजन  निर्देशक राशीद जुनैद के नेतृत्व में की गयी जिसमे मंच की अध्यक्षता श्री सुनील मिश्रा , लिपिक फ़ारबिसगंज कॉलेज फ़ारबिसगंज ने किया।                  कार्यक्रम की शुरुवात मुख्य अतिथि श्री तेजबहादुर सिंह प्राचार्य +2 ली अकादमी फ़ारबिसगंज, शाहजहाँ शाद समाजसेवी, व अंशु कनोजिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किये और छात्राओं द्वारा स्वागत गीत ने अतिथियों का मन मोह लिया।              क्विज प्रतियोगिता वर्ग पंचम से बारहवी तक के बच्चो के बीच कुल आठ ग्रुप में प्रश्न पूछे गए जिसका बच्चो ने पूरे उत्साह के साथ उत्तर देते दिखे साथ ही  दर्शकों ने भी खूब लुफ्त लिया और बच्चो की तारीफ की। इस प्रतियोगिता में वर्गानुसार पाठ्यक्रम से सम्बंधित प्रश्नों के साथ सामान्य ज्ञान व बौद्धिक ज्ञान से प्रश्न पूछे गए।                     क्विज में प्रथम स्थान से सफल ग्रुप के  बच्चो में सबा, नेहा, भानु, मरियम, कैफ, श्रुति और द्वितीय स्थान पर अरीबा, निशु, अभिषेक, आफताब, रेहाना, फूलशाहीन, अंकित को मेडल और ममेंटो देकर सम्मानित किया गया। वही इस मौके पर मैट्रिक परीक्षा में संस्थान के सफल सभी बच्चो को अथितियों के द्वारा प्रसास्ति पत्र और ममेंटो आदि प्रदान किया गया।       वही इस मौके पर तेज बहादुर सिंह प्राचार्य +2 ली अकादमी फ़ारबिसगंज ने अपनी वक़्ता में बच्चो को छात्र जीवन के कई मूल्यो पर चर्चा किये साथ ही कहा कि पाठ्यक्रमो की तैयारी के साथ साथ क्विज एवम अन्य गतिविधिया उनके विकास के लिए काफी प्रभावी होते है क्योंकि इन्ही माध्यम से बच्चे अच्छी तरह प्रतियोगिता परीक्षा आदि के लिए तैयार हो पाते है। वही शाहजहाँ शाद ने कहा कि बच्चो के प्रदर्शन को देख कर हम काफी आश्चर्यचकित है इन बच्चो के द्वारा जिस तरह से हर प्रश्न के उत्तर दिए गए वो प्रसंसनीय है।।                          वही इस मौके पर अतिथियों में साकिब आलम, दुर्गा देवी, श्याम शाव, आदिल रजा,मो० दानिश, राफिया अनम, तंजिला आज़मी, सदफ प्रवीण, मुस्कान प्रवीण,सुस्मिता कुमारी,निशा कुमारी, शबा प्रवीण,पूनम कुमारी,इशरत प्रवीण, रोजी प्रवीण, अफसाना प्रवीण,अंसरा प्रवीण के अलावा शिक्षकों में मेराज अंसारी, रोहित झा, साहिद अंसारी, साकिब अंसारी, अभिषेक कुमार, ज्योतिष कर्ण आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Blogger