Ads (728x90)

भिवंडी। एम हुसेन। भिवंडी तालुुका के अंजुरफाटा से काल्हेर तक के रास्तों पर असंख्य खड्डे हैं जिसकारण वाहन चालकों सहित नागरिकों को अनावश्यक अनेेक प्रकार की परेशानियां उठानी पड़ती है।उक्त समस्या का समाधान हेतु इस राास्ते को तत्काल प्रभाव से दुरुस्त कराने के लिए  जिला उपाध्यक्ष छत्रपती पाटिल के नेतृत्व में भाजपा के काल्हेर पदाधिकारियों द्वारा कशेली टोलप्लाझा व्यवस्थापक प्रसाद म्हात्रे को शनिवार को ज्ञापन सौंपा गया है।ज्ञापन के माध्यम से टोल वसूली करने वाली कंपनी  रास्ते की दुरुस्ती सात दिनों में करने की मांग की है अन्यथा रास्ता रोको आंदोलन करेंगे इस प्रकार की चेतावनी भाजपा शिष्टमंड द्वारा दी गई है।अंजूरफाटा - काल्हेर रास्ते की देखभाल ,दुरुस्ती के लिए कशेली टोलप्लाझा प्रशासन दुर्लक्ष कर रहा है इसलिए रास्ते पर बडे बडे खड्डे हो गए हैं  जिसकारण वाहन धारकों को व प्रवासियों को अनेक प्रकार की परेशानी उठानी पड़ती है। तथा असंख्य खड्डा होने के कारण अधिक समय तक याातायात बाधित रहती है जो एक गंभीर समस्या बनी हुई है। उक्त अवसर पर भाजप ठाणे जिला उपाध्यक्ष छत्रपती पाटिल,भाजपा काल्हेर अध्यक्ष हरिश्चंद्र पाटिल,पं.स.सदस्य महेंद्र पाटिल,पूर्व .सरपंच श्रीधर पाटिल,पुंडलिक भोकरे,सरपंच मुरारी पाटिल,ग्रा.पं.सदस्य एडवोकेट .समीर पाटिल,नरेश तरे,भाजपा पदाधिकारी भरत जोशी,युवा नेता देवेंद्र पाटिल ,दिकेश तरे,संदिप पाटिल,संतोष म्हात्रे,पंकज तरे आदि सहित भाजपा कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे। 

Post a Comment

Blogger