Ads (728x90)

भिवंडी।एम हुसेन । भिवंडी शहर स्थित संचालित बाल सुधार गृह में बच्चों को नोटबुक वितरण  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भिवंडी मनपा महापौर जावेद दलवी ने कहा कि पत्रकारों की इस संस्था द्वारा किया जा रहा जनहित का कार्य हम सब के लिए प्रेरणादायक और अनुकरणीय है। इन बेसहारा बच्चों को नोटबुक वितरण  कार्यक्रम के साथ-साथ इन्हें अच्छी बातें बताना इन्हें प्रेरणा देना, जीने का हौसला देना और यहां आकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराना अपने आप में किसी बड़ी जनसेवा से कम नहीं है। महापौर दलवी ने कहा की भिवंडी का बाल सुधार गृह शहर की मुख्य संस्थाओं में एक है। ऐसा साफ सुथरा और सुंदर बाल सुधार गृह अन्य जगहों पर कम देखने को मिलता है। जिसके लिए उन्होंने मानद सचिव दिलीप कलंत्री को धन्यवाद दिया और कहा कि यहां के बच्चे बेसहारा नहीं पूरा शहर उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए खड़ा है।
               लोकहित मीडिया संघ (रजि) द्वारा भिवंडी शहर स्थित बाल सुधार गृह( रिमांड होम) में नोटबुक वितरण  कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 100 बेसहारा जरूरतमंद बच्चों को नोटबुक वितरित की गई। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर जावेद दलवी, मनपा सभागृह नेता प्रशांत लाड, भिवंडी शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शोएब गुड्डू, भिवंडी भाजपा अध्यक्ष व वरिष्ठ नगरसेवक संतोष एम शेट्टी, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस सचिव पप्पू राका, भिवंडी शहर सेना संपर्क प्रमुख मोहन वल्लाल, महाराष्ट्र प्रदेश सपा नेता रिजवान अहमद, खानदेश सेना अध्यक्ष सुहास दादा बोंडे, वरिष्ठ नगरसेवक वसीम अंसारी, भिवंडी बाल सुधार गृह के मानद सचिव दिलीप कलंत्री सहित अन्य  शहर की हस्तियां  और भारी संख्या में पत्रकार उपस्थित थे। उक्त अवसर पर भिवंडी भाजपा अध्यक्ष संतोष शेट्टी ने कहा कि जो कार्य राजनीति से जुड़े लोगों को करना चाहिए वह कार्य आज मीडिया के लोगों ने कर के समाज में एक अच्छा आदर्श प्रस्तुत किया है यह बाल सुधार गृह इंसानियत का सबसे बड़ा मंदिर है यहां आकर किया गया दान और सेवा कभी व्यर्थ नहीं जाएगा, श्री शेट्टी ने कहा कि संस्था को जब भी किसी चीज की जरूरत होगी उसे पूरा करने के लिए मैं तैयार हूं। लोकहित मीडिया संघ के मुख्य संचालक ट्रस्टी रोहित  तिवारी संस्था के सदस्य कैलाश दत्त तथा पत्रकार एस एन दुबे ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उक्त कार्यक्रम में बाल सुधार गृह में अनाथ, बेसहारा,  नाबालिग लगभग सौ बच्चियों व बच्चों को  नोटबुक वितरण किया गया ।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण गोपाल सिंह ने किया तथा आभार प्रदर्शन लोकहित मीडिया संघ के प्रमुख रोहित तिवारी ने किया।

Post a Comment

Blogger