Ads (728x90)

मीरजापुर,हिन्दुस्तान की आवाज, संतोष देव गिरी

मीरजापुर। नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा है कि प्रतिभाओं को उचित सम्मान और उनका हर संभव सहयोग किया जायेगा। ताकि इनके हौसलों  को पर लग सके। वह नगर के कटरा बाजीराव स्थित राही लाज में नगर की प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुए बोल रहे थे। एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर नगर के सभी विद्यालयो के मेघावी छात्र-छात्राओं जिन्होंने परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया है को सम्मानित किये जाने के कार्यक्रम में ब तौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा प्रतिभाओं का उचित सम्मान उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। प्रतिभाओं का सम्मान न केवल उनके कैरियर को संवारने का काम करता है बल्कि उनके हौसले को भी बढ़ाता है। उन्हांेंने कहा प्रदेष की भाजपा सरकार प्रतिभाओं के विकास और सम्मान के लिए दृठ संकल्पित है।


Post a Comment

Blogger