Ads (728x90)

-विंध्याचल में पत्रकारों से रूबरू होते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित षाह ने कहा स्वतंत्र भारत के इतिहास में किसानों के हित में किसी भी सरकार ने ऐसा निर्णय लेने का साहस नहीं किया

मीरजापुर,हिन्दुस्तान की आवाज, संतोष देव गिरी

मीरजापुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि केन्द्र की मोदी सरकार ने किसानों को उनकी उपज का लागत मूल्य पचास प्रतिषत देने का ऐतिहासिक काम किया है। इस तरह का ऐतिहासिक फैसला आज तक स्वतंत्र भारत के इतिहास में किसी भी सरकार ने निर्णय लेने का साहस नहीं जुटा पाई थी। वह यहां बुधवार को विंध्याचल में पार्टी के काषी, गोरक्षा प्रांत के पार्टी दिग्गजों के बैठकों को सम्बोधित करने से पूर्व पत्रकारों से वार्ता करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सात दषक पुरानी किसानों की चली आ रही मांग को पूरा करते हुए केन्द्र की मोदी सरकार ने किसानों की पुकार को सुनने का काम किया है। जबकि किसान अपनी उपज का उचित कीमत पाने के लिए कई सालों से मांग करने के साथ आंदोलन आदि करते रहे जिसमें हजारों किसानों ने अपने प्राणों की आहूति तक दे दी है। उन्होंने आगे कहा गांव व देष को बचाने के लिए मोदी सरकार बहुत कुछ देने का फैसला किया है। इस घोषणा से मक्का, कपास, मूंगफली, सूर्यमुखी आदि जैसे तमाम फसलों में किसानों को भारी मात्रा में आर्थिक लाभ होगा वहीं उनकी दषा और दिषा भी बदलेगी। बताया कि सूर्यमुखी पर बारह सौ अस्सी रूपया लागत मूल्य, धान पर दो सौ, कपास पर तेरह सौ बीस का लाभ किसानों को मिलेगा। कहा किसानों की फसलों के लागत मूल्य के उपर पचास प्रतिषत का समर्थन मूल्य देने का निर्णय लेकर देष की मोदी सरकार ने किसानों के हितों की लड़ाई लड़ने के साथ उनके हित में सोचने का काम किया है। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और देष भी खुषहाल होगा। कहा अन्नदाता खुष होगा तो देष भी खुष होगा। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित षाह ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने किसान हितों की खाति बड़ा फैसला लेने के साथ कालाबाजारी को रोकने का भी काम किया है। बताया देष में कहीं भी यूरियां की कमी नहीं होने दी गई है। किसान और कृषि हित की योजनाओं के क्रियान्वयन की दिषा मंे केन्द्र सरकार तेजी के साथ कार्य कर रही है। किसान बीमा योजना, फसल बीमा योजना जैसी अनेक योजनाएं देकर छोटे किसानों की माली हालत को सुधारने का इस सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाया है जिससे देष के करोड़ों छोटे किसानों को इसका लाभ मिलेगा। यह मांग पिछले 70 वर्षो से चला आ रहा था जिसे मोदी सरकार ने आज पूर्ण किया है। आज किसानों के घरों में दिपावली मनाई जायेगी। यह किसानों के हित में दूरगामी फैसला लिया गया है। पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेष के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री दिनेष षर्मा, प्रदेष भाजपा अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पांडेय, काषी प्रांत के संगठन मंत्री इत्यादि प्रमुख रूप से मौजूद रहंे। इसके पूर्व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित षाह ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संग मां विंध्यवासिनी देवी के चरणों में मत्था टेकते हुए आगामी 2019 के चुनाव को फतह करने का आर्षिवाद मांगा। इस दौरान  मंदिर परिसर सहित आसपास के गलियों में सुरक्षा व्यवस्था के तगड़े इंतजाम करने के साथ पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था।



Post a Comment

Blogger