Ads (728x90)

भिवंडी। एम हुसेन ।  मुंबई से पुणे के बीच चलने वाली महत्वपूर्ण ट्रेन डेक्कन क्वीन व इंटरसिटी एक्सप्रेस को कल्याण रेलवे स्टेशन पर रोकने की मांग लोकसभा में भिवंडी के भाजपा सांसद कपिल पाटिल ने  शून्यकाल में आज उठाया। गौरतलब हो कि कल्याण डोंबिवली शहर  व भिवंडी शहर को मिलाकर लगभग जनसंख्या  25 लाख  है। ज्ञात हो कि पुणे की ओर जाने के लिए पावरलूम उद्योग नगरी भिवंडी के यात्रियों को कल्याण जंक्शन से ही ट्रेन पकड़नी पड़ती है कल्याण से पुणे की ओर आने जाने वाले व्यापारियों को डेक्कन क्वीन व इंटरसिटी एक्सप्रेस काफी सुविधा पूर्ण होती है ।  यह दोनों महत्वपूर्ण ट्रेन कल्याण जंक्शन पर नहीं रुकती है। जिसके लिए प्रतिदिन हजारों विद्यार्थियों ,व्यापारियों को पुणे आने जाने वाले यात्रियों को दादर , ठाणे व कर्जत स्टेशन जाना पड़ता है। जिसके कारण यात्रियों को समय की बर्बादी तथा आने जाने की परेशानी उठानी पड़ती है। इसीलिए सांसद कपिल पाटील ने मांग की है कि डेक्कन क्वीन व इंटरसिटी एक्सप्रेस को कल्याण स्टेशन पर रोका जाए। जिससे मुंबई और पुणे शहर के बीच तेज गति से चलने वाली महत्वपूर्ण ट्रेन का लाभ इस क्षेत्र की जनता को भी सुविधा जनक रूप से मिल सके।

Post a Comment

Blogger