Ads (728x90)

संवाददाता, भिवंडी ।भिवंडी शहर के निजामपूर पुलिस स्टेशन के बांधकाम का विरोध कर हिंसा भड़कने के  सूत्रधार तथा रजा अकॅडमी  संघटना के शहर अध्यक्ष मोहम्मद युसूफ मो. इब्राहिम मोमिन  उर्फ युसूफ रजा  ( ३० निवासी . कोटरगेट ) को निजामपूर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। जिससे शहर मुस्लिम बंधुओं में हडकंप मचा हुआ है। भिवंडी शहर कोटरगेट स्थित वादग्रस्त निजामपूरा पुलिस स्टेशन  इमारत के बांधकाम पूर्व ५ जुलाई २००६ को विरोध कर रजा ककॅडमी  संघटना के प्रमुख युसुफ रजा व सचिव शकील रजा  दोनों ने सांठगांठ कर नागरिकों को भड़काया था । जिसमें पुलिस के ऊपर पत्थर फेंकने जेसी घटना घटित हुई थी। उक्त हिंसा में एसटी बस भी जलाई गई थी तथा तत्कालीन पुलिस उपायुक्त आर. डी. शिंदे सहित ३९ पुलिस कर्मचारी जखमी हो गए थे।इसी प्रकार हिंसा में  दो पुलिस कर्मियों की भी हत्या हुई थी। उक्त घटना के बाद संपूर्ण महाराष्ट्र में हडकंप मचा हुआ था। उक्त प्रकरण में यूसुफ रजा सहित ४०० लोगों के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज किया था। परंतु हिंसा के बाद  यूसुफ रजा  फरार हो गए थे। इसलिए गिरफ्तार करने के लिए  भिवंडी के पुलिस उपायुक्त मनोज पाटिल  ने देश के सभी एअर पोर्ट प्राधिकरण को उक्त संदर्भ की जानकारी दी थी। उक्त जानकारी के अनुसार  यूसुफ रजा यह सऊदी अरबिया से भारत आरहे हैं और वह मुंबई विमानतल पर  उतरने वाले हैं ऐसी जानकारी प्राप्त होने के बाद सहारा एअरपोर्ट पुलिस ने उन्हे हिरासत में ले लिया और  निजामपूर पुलिस स्टेशन के हवाले कर दिया।निजामपूर पुलिस ने यूसुफ रजा को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय में पेश किया जिन्हें मा न्यायालय ने चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया है। न्यायालय के निर्देशानुसार यूसुफ रजा को  तलोजा कारागृह में भेज दिया गया है। उक्त जानकारी पुलिस निरीक्षक (अपराध ) संतोष घाटेकर ने दी है। 

Post a Comment

Blogger