Ads (728x90)


भिवंडी। एम हुसेन ।भिवंडी शहर के अवचितपाडा ,चाविंद्रा क्षेत्र में एक महले वाले घर के स्लॅब का प्लास्टर सोरहे युवक के ऊपर गिरने के कारण युवक की  मृत्यु होने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची पंचनामा आदि कार्रवाई करने के बाद मृतदेह केरला  रवाना किया गया है , परंतु उक्त घटना की जानकारी भिवंडी महानगरपालिका  के आपात्कालीन कक्ष , अथवा स्थानिक प्रभाग समिती क्रमांक १ के कार्यालय को नहीं हुुई।
          भिवंडी शहर के प्रभाग समिति क्रमांक १ अंतर्गत अवचित पाडा , चाविंद्रा स्थित जमजम होटल के बगल में मृतक सैजू दासन पुत्तलतोडी 28  का निजी  एक महले का घर था जिसके  तल महले पर राजू किराणा स्टोर नाम की दुकान चलाता था वह रात के समय दुकान बंद कर के घर में सो रहा था। सोते समय स्लॅब के प्लास्टर का कुछ हिस्सा उसके ऊपर गिर गया जिसमें उसके सिर में गंभीर चोट आई और सिर से अति रक्तस्राव हुआ इसी कारण उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई है।उक्त घटना की सूचना सुबह शांतीनगर पुलिस स्टेशन प्राप्त हुई,सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पंचनामा कर मृतदेह पोस्ट मार्टम के लिए स्वर्गीय इंदिरा गांधी उप जिला अस्पताल में रवाना किया। जहां सभी सोपस्कार पूरा करने के बाद उसका मृतदेह केरला स्थित पैतृक गांव रवाना कर दिया गया है।।
          आश्चर्य की बात यह है कि उक्त घटना के संदर्भ में  महानगरपालिका आपात्कालीन कक्ष व प्रभाग समिती क्रमांक एक के अधिकारियों से संपर्क किया गया तो उन्हे उक्त दुर्घटना की जानकारी नहीं थी।  शांतीनगर पुलिस स्टेशन द्वारा  मनपा कार्यालय को उक्त घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मनपा के  रिकार्ड में दर्ज की गई है।

Post a Comment

Blogger