Ads (728x90)

खागा/फतेहपुर,हिन्दुस्तान की आवाज, पंकज पाल

*खागा/फतेहपुर-* आज खागा नगर के रमेश कल्याणकारी विद्यालय में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक हुयी।
        अध्यक्षता राम औतार सिंह द्वारा की गयी।
जिसमें प्रदेशकार्यकारणी के सदस्य मोती लाल ने केंद्र व राज्य की सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने विकास का लॉलीपॉप देकर देश की आवाम को छलने का काम किया। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि जिस तरह से  पूर्व प्रधानमन्त्री इंदिरा गांधी ने देश में आपात काल जैसे हालात पैदा किया। उसी तर्ज पर केंद्र की भाजपा सरकार ने पिछले साल अचानक नोट बंदी जैसे हालात पैदा करने का काम किया। जनता इसका हिसाब होने वाले 2019 के लोकसभा चुनाव में देगी। वहीं भाकपा के पूर्व जिलामंत्री राम सजीवन ने भी कहा कि भ्रष्टाचार को मिटाने वाली भाजपा सरकार खुद ही प्रदेश की पिछली अखिलेश सरकार के नक्शे कदम पर चलने का काम कर रही है। देश व प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। उन्होंने ये भी कहा है कि जिसने भी भाजपा के चरित्र को उजागर करने का काम किया भाजपा के नेताओं ने उनको ही मिटाने का काम करने में लग गयी ।
पार्टी कार्यकर्ताओ ने बारी बारी से अपनी बात रखी।
इस कार्यक्रम में *भाकपा जिलामंत्री फूलचंद्र पाल, रामप्रकास, सुमन सिंह चैहान, राम चंद्र, चंद्रशेखर सिंह, छोटे लाल, शिव सिंह यादव जिला सचिव कौशाम्बी, अवध बिहारी* सहित तमाम कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।।

*हिन्दुस्तान की आवाज से पंकज पाल*

Post a Comment

Blogger