Ads (728x90)

भिवंडी,हिन्दुस्तान की आवाज,एम हुसेन

 भिवंडी।शहर पुलिस स्टेशन अंतर्गत शहर के समदनगर क्षेत्र में एक बडे राजनीतिक नेता की हत्या करने के उद्देश्य से आए मोहमद साजिद निसार अंसारी (३० निवासी .किदवाईनगर) व दानिश मो.फारुख अंसारी (२०,निवासी .शांतीनगर,) इन दो शार्प शूटरों को दो पिस्तौल व जिंदा कारतूस सहित शहर पुलिस ने गत २१ जून को गिरफ्तार कर लिया था। इन लोगों के बयान के अनुसार भिवंडी शहर पुलिस ने शुक्रवार को एक पूर्व नगरसेवक सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है तथा तीन लोग फरार हो गए हैं।

        गौरतलब है कि  भिवंडी शहर के समदनगर में रहने वाले एक बडे राजनीतिक नेता की हत्या करने के उद्देश्य से आने वाले २ शार्प शूटरों को शहर पुलिस ने स्थानिक नागरिकों की सहायता से गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस द्वारा गहन पूछताछ  में प्राप्त जानकारी के अनुसार राजनीति नेताओं की हत्या करने के षडयंत्र में उक्त आरोपियों के सहभागी होने का मामला प्रकाश में आया है। जिसके अनुसार शुक्रवार को जाल बिछा कर  पूर्व नगरसेवक  अलीमुद्दीन बक्कन सिद्दिकी व अशफाक सिद्दिकी को  पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जिन्हें  न्यायालय ने  ५ जुलाई तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है। उक्त जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा तथा हत्या प्रकरण के षडयंत्र का भी खुलासा हो जाएगा। 

Post a Comment

Blogger