Ads (728x90)

भिवंडी।  महसूल विभाग  अंतर्गत कार्यरत रहने वाले भिनार सजा तलाठी मारुती काथोड दांडकर व आपूर्ति विभाग के सिपाही गुरुनाथ म्हणेरा इन दोनों महसूल कर्मचारियों को सेवा पूर्ण होने पर इन्हें गुरुवार को तहसील कार्यालय द्वारा स्नेह बिदाई दी गई।उक्त कार्यक्रम में  तहसीलदार शशिकांत गायकवाड़,अकृषिक तहसीलदार मिनल दलवी ,नायब तहसीलदार संदीप आवारी,भाऊसाहेब आंधारे,सर्कल मदन शेलार ,चंद्रकांत रजपूत,अशोक दुधसागरे,महेश चौधरी ,तलाठी संंघ के अध्यक्ष संतोष आगिवले ,सचिव सुधाकर कामडी,चित्रा विशे ,सिद्धी पातकर ,योगेश भोजने ,गणेश पाटिल  ,अविनाश राऊत आदि सहित महसूल कर्मचारी भारी संख्या में उपस्थित थे .सेवा निवृत्त तलाठी मारुती दांडकर के सेवा का ३५ वर्षे पूरा हुआ और इनका ३० मई को एक दिन के लिए  मंडल अधिकारी के पद पर पदोन्नती देकर ३१ मई को  सेवानिवृत्ती हो गई है।इनका सपरिवार सत्कार किया गया है .दांडकर यह मूल निवासी  शहापूर तालुुका के  शेंद्रूण गांव  के रहिवासी हैं इनकी एक लडकी डॉक्टर तथा लडका अभियांत्रिकी पदवीधर (बी.ई.) है। तथा आपूर्ति शाखा में सिपाही गुरुनाथ म्हणेरा के सेवा का ३० वर्ष पूरा होकर वह निवृत्त हुुए हैं।उक्त दोनों कर्मचारियों को सपरिवार भव्य सम्मानित किया गया है।उक्त अवसर पर दांडकर ने भावूक होकर अपनी सेवाकाल काा अनुभव कथन कर सहकारी कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।                  

Post a Comment

Blogger