Ads (728x90)

भिवंडी,हिन्दुस्तान की आवाज,एम हुसेन

भिवंडी। मनुष्य के जीवन में आरोग्य के दृष्टि से पर्यावरण के  महत्व को ध्यान में रखते हुए इस परिसर में वृक्षारोपण की भारी संख्या आवश्यकता है। इसलिए पर्यावरण के महत्व को ध्यान में रखते हुए  खारबांव गाव के निसर्गप्रेमी गजानन चिंतामण पाटिल ने बुधवार को रेती बंदर परिसर में विविध प्रकार के वृक्षारोपण कर  पर्यावरण की समृद्धि का प्रयास किया है। गजानन चिंतामण पाटिल पूर्व १९ वर्षों से वृक्षषारोपण उपक्रम निरंतर जारी रखा है जिसके अनुसार आज तक  ४०० वृक्ष सुसज्जित रूप से निर्माण हुआ है जिससे निसर्ग की शान बढी है। आज के वृक्षारोपण में गुलमोहर ,आम ,चिकू,नारियल आदि वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया है। उक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम के अवसर पर पं.स.सदस्या प्रगती पाटिल,राष्ट्रवादी जिला युवक काँग्रेस अध्यक्ष महेंद्र पाटिल ,शिवसेना विभाग प्रमुख रमेश तरे ,पूर्व उपसरपंच प्रकाश चौधरी ,भाजपा कार्यकर्ता किशोर कारभारी ,दीपक काठे ,किशोर खंडागले ,भरत वतारी ,प्रफुल चौधरी आदि मान्यवर उपस्थित थे।       

Post a Comment

Blogger