Ads (728x90)

दरभंगा-आज बाल भारती पब्लिक स्कूल (अनार) सुरहचट्टी, दरभंगा में संत कबीर की जयन्ती मनाई गई। विद्यालय के प्राचार्य श्री अनिल कुमार झा ने संत कबीर के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बच्चों को संत कबीर के कृतीत्व एवं शिक्षा पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात बच्चों ने कार्यक्रम में भाग लेकर कार्यक्रम को ध्यानाकर्षित बनाया। वर्ग 8 से अनुराग कुमार झा ने कबीर की जीवनी पर प्रकाश डाला। उनकी द्वारा रचित रचनाओं पर भी चर्चा किया। वर्ग सप्तम से विनायक झा, अनिल यादव और पुरषोतम सिंह ने कबीर के दोहों का सस्वर पाठ कर वातावरण को संगीतमय बना दिया। बच्चों के उपस्थित अभिभावकों ने कार्यक्रम की सराहना की और इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन को धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संयोजन संगोष्ठी प्रभारी श्रीमती रेणू चौधरी के किया।


Post a Comment

Blogger