Ads (728x90)

भिवंडी,हिन्दुस्तान की आवाज,एम हुसेन

भिवंडी।  तालुुका के  प्रसिद्ध श्रमिक शिक्षण मंडल के  अध्यक्ष पद पर  आगरी भूषण मोरेश्वर दत्तात्रेय पाटिल की नियुक्ति की गई है।   इनकी नियुक्ति को लेकर सभी  क्षेत्रों में  अभिनंदन किया जा रहा है।गौरतलब है कि  आदिवासी अति पिछड़े  भाग के गरीब विद्यार्थियों को  शिक्षण का लाभ मिले इस  उद्देश्य से  स्व.ना.व्य.गट्ठेवार ने  श्रमिक मंडल द्वारा  जुनांदुर्खी ( लाखीवली ) एवं  चाविंद्रा इन दोनों क्षेत्रों में  ५ वीं से १० वीं तक के  विद्यार्थियों के लिए पूर्व   ३५  वर्षों से स्कूल  शुरु किया गया है। उक्त  दोनों स्कूलों के  माध्यम से लगभग  २५ गांव के  सैकडो लडके ,लडकी  शिक्षा का  लाभ उठा रहे हैं।  समाजसेवक मोरेश्वर पाटिल ने भी शिक्षण संस्था की  प्रगति के लिए अथक परिश्रम करके स्कूल  निर्मित किया है इनके कुशल कार्यों के आधार पर इन्हें श्रमिक शिक्षण मंडल का अध्यक्ष  नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति होने पर  लाखीवली ,पालीवली ,टेंभवली ,कांबे ,चिंबीपाडा ,कुहे ,धामणे ,माजिवडे ,चाविंद्रा ,जुनांदुर्खी ,भिनार ,गोरसई ,सावंदे ,धामणगांव ,कशिवली ,आदि गांव क्षेत्रों में मोरश्वर पाटिल पर अभिनंदन की वर्षा की जा रही है।   

Post a Comment

Blogger