Ads (728x90)

भिवंडी।पालघर लोकसभा का उपचुनाव  की घमासान शुरु है वहीं  संभाजी ब्रिगेड के ठाणे जिला पदाधिकारियों सहित  सैकडो कार्यकर्ताओं ने  कांग्रेस  प्रदेशाध्यक्ष व सांसद  अशोकराव चव्हाण की  उपस्थिति में  राष्ट्रीय कांग्रेस  पार्टी में  प्रवेश कर लिया है। उक्त अवसर पर सांसद  हुसेन दलवाई ,प्रमुख सचिव  विश्वनाथ पाटिल ,वरिष्ठ  नेता  तुकाराम ठाकरे आदि मान्यवर उपस्थित थे। संभाजी ब्रिगेड के  कार्यकर्ताओं के  प्रवेश करने के परिणामस्वरूप कांग्रेस  पार्टी  की ताकत निश्चित रूप से बढती हुई दिखाई दे रही है। उक्त अवसर पर संभाजी ब्रिगेड के  चेतनसिंह पवार (जिलाध्यक्ष अध्यक्ष), उपजिलाध्यक्ष धनाजी बांगर ,कोषाध्यक्ष संजय शेलार,कार्याध्यक्ष एड.सुरेश भगत,संघटक अर्जुन पष्टे,समाजसेवक तथा भिवंडी प्रभारी अनंता पाटिल,बालाजी नवले,सचिव मुस्तफा मुलाणी,विकास चौधरी,तानाजी पष्टे,सुनिल भोईर आदि शहित सैकडो कार्यकर्ता कांग्रेस  पार्टी में  प्रवेश कर लिया है।उक्त अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए  अशोक चव्हाण ने कहा कि  ठाणे जिला  संभाजी ब्रिगेड के  अध्यक्ष चेतनसिंह पवार अपने  सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में  प्रवेश कर लिया है जिससे  ठाणे जिला मे कांग्रेस में  नवचैतन्य निर्माण हुआ है।

Post a Comment

Blogger