Ads (728x90)

समस्तीपुर:- जिले में राजद कार्य कर्ताओ के द्वारा केन्द्र सरकार के हर मोर्चे पर विफलताओं व पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ में गोलम्बर पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला-दहन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद जिला अध्यक्ष विनोद कुमार राय तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष विपीन सहनी ने किया।वहीँ अपने सम्बोधन के क्रम में राजद विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा की केन्द्र सरकार हर मोर्चे पर विफल है। शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा है। विगत 04 वर्षो में देश में 30,000 से अधिक किसानो ने आत्महत्या की है। पेट्रोल -डीजल की लगातार मूल्य वृद्धि से आमजन बेहद परेशान है। देश में चाहुँ: ओर भय, नफरत, घृणा व अराजकता का आलम है। केन्द्र की मोदी सरकार जनविरोधी व गरीबविरोधी है। कार्यक्रम को स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, जिला अध्यक्ष विनोद कुमार राय, राजद पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुमार राय, जिला उपाध्यक्ष चन्द्रिका प्रसाद सिंह, विपीन सहनी, जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, नगर परिषद् के सभापति तारकेश्वर नाथ गुप्ता,  प्रेम प्रकाश शर्मा, रामवरण महतो, शम्भू भूषण यादव, रोशन यादव, पिंकी राय, छोटन खान, सत्यविंद पासवान, रामविनोद पासवान, विश्वनाथ राम, प्रमोद राम, मनोज कुमार राय, खुदनेश्वर राय, विजय रजक, जीतेन्द्र प्रसाद यादव, राकेश यादव, ओमप्रकाश यादव, कृष्ण कुमार, अब्दुल खालिक, नवीन, बिट्टू यादव आदि ने भी सम्बोधित किया।

Post a Comment

Blogger