Ads (728x90)

 -बिहार पंचायत नगर प्राथमिक शिक्षक संघ ने पुर्व डीईओ व डीपीओ को किया गया सम्मानित, 

समस्तीपुर। आम तौर पर अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन के दौरान की जानेवाली सख्ती के कारण पदाधिकारी हमेशा कर्मचीरियों के बीच भय का कारण होते हैं। फिर भी कर्मचारियों के द्वारा किसी पदाधिकारी को सम्मानित किया जाना उत्साह वर्धक होता है। उक्त बातें पुर्व जिला शिक्षा पदाधिकारी बीके ओझा ने अपने संबोधन में कही। उनहोंने कहा इससे निष्ठा पूर्वक अपने कर्तव्य व जिम्मेदारियो का निर्वहन करने की प्रेरणा मिलती है। बताते चलें कि बिहार पंचायत नगर प्रारम्भिक शिक्षक संघ समस्तीपुर के तत्वावधान में शहर के मोहनपुर स्थित यू एन पैलेस के सभागार में समस्तीपुर के निवर्तमान जिला शिक्षा पदाधिकारी , क्षेत्रीय उप शिक्षा निदेशक तिरहुत प्रमंडल ब्रजेश कुमार ओझा एवं समस्तीपुर के पुर्व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना सह मधुबनी के जिला शिक्षा पदाधिकारी रामचन्द्र मण्डल को आयोजित कार्यक्रम सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष राम चन्द्र राय ने की जबकि  जिला महासचिव कुमार गौरव ने मंच संचालन किया। समाहरोह में संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राम पुकार सिन्हा सहित भारी संख्या में संघ के पदाधिकारी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थी। संघ ने दोनों निवर्तमान पदाधिकारियों के अतिरिक्त सभी प्रखंड के शिक्षा पदाधिकारियों एवं जिले के पत्रकारों को पाग, शॉल व पुष्पमाला  से सम्मानित किया गया। संघ के अध्यक्ष रामचन्द्र राय ने कहा कि संघ की परंपरा रही है शिक्षक के हित मे जो पदाधिकारी कार्य करते हैं उन्हें सम्मान मिलता रहा है। सम्मानित होने वालों में विभुतिपुर के बीईओ मनोज कुमार मिश्रा, नरेंद्र कुमार सिंह, उजियारपुर, अभय कुमार, सिंघिया, डॉ बैजू झा, शिवाजीनगर सह वारिसनगर के बीईओ राम प्रवेश सिंह, कल्याणपुर के बीईओ नंदन प्रसाद, सहित सभी बीईओ को सम्मानित किया गया। मौके पर मीडिया प्रभारी रामबालक राय, राजेश कुमार राजू, सुमन कुमारी, नन्द किशोर यादव, रिजवाना खातून, हरिमोहन चौधरी, संजीव कुमार आदि मौजूद थे।
Attachments area

Post a Comment

Blogger