Ads (728x90)

भिवंडी,हिन्दुस्तान की आवाज,एम हुसेन

भिवंडी।तेजगति से आने वाली  दो मोटरसाइकिल की हुई भिड़ंत में  हमाल गंभीर जखमी होने की घटना प्रितेश कॉम्प्लेक्स ,माणकोली स्थित घटित हुई है। पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकुमार रुपचंद ठाकूर ( ३३ ) नामक  हमाल रास्ते से पैदल चलते जा रहे थे कि  अचानक पीछे से  तेजगति से आ रही   पॅशन प्रो एवं  डिस्कव्हर  दोनों  मोटरसाइकिल की  जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर में  राजकुमार का दाया पैर मुड गया और  फ्रॅक्चर हो गया है। जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उपचार  शुरु है। उक्त सडक दुर्घटना  प्रकरण में  दोनों  मोटरसाइकिल के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।


Post a Comment

Blogger