Ads (728x90)

राजगढ़ कस्बे के  पत्रकार संघ जार व श्रम जीवी पत्रकार संघ के संयुक्त तत्वाधान में मंगल पाण्डे का बलिदान दिवस पर  रविवार को  साय 7 बजे कस्बे के पण्डित भवानी सहाय शर्मा स्मारक चौक पर  दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर  श्रमजीवी पत्रकार संघ अलवर के जिलाध्यक्ष चन्द्र शेखर शर्मा, राजेश शर्मा जिला उपाध्यक्ष श्रम जीवी, चन्द्र मोहन चोटी जिला प्रवक्ता श्रम जीवी, गोपेश धारवाल जिला कोषाध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार संघ, व उपखण्ड राजगढ़ श्रम जीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष देश बन्धु जोशी, राजगढ़ जार संघ अध्यक्ष मन्नू शर्मा , पत्रकार अमन जैन,  नागपाल शर्मा, राजू भैया ,  संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष खेम सिंह आर्य, बाबूलाल शर्मा, सत्य नारयण शर्मा, दिनेश प्रधान, मुरारी लाल खूंटेटा, राजगढ़ विकास मंच के अनिल गुप्ता, लोकेश रावत, राहुल दीक्षित, महन्त उदय भान, प्रभुसिंह, सन्जू सोनी भारती, मुकेश जोशी, नीरज शर्मा  सहित  काफी संख्या में लोगों ने शहीद मंगल पांडे को प्रेरणा के श्रोत बताते हुए बलिदान दिवस पर प्रेरणा लेने की बात कही। इस मौके पर मंगल पाण्डे के छायां चित्र पर  व महान स्वतन्त्रता सेनानी पण्डित भवानी सहाय शर्मा की मूर्ति पर माला पुष्पांजली अर्पण की गई व दीपदान किया गया और  मंगलपांडे अमर रहे, पण्डित भवानी सहाय अमर रहे, के जयकारें लगाये गए

Post a Comment

Blogger