Ads (728x90)

भिवंडी,हिन्दुस्तान की आवाज,एम हुसेन

 भिवंडी। बिहार झारखंड रहिवासी संघ द्वारा  31 मार्च 018  को कामतघर स्थित मोतीराम दादाजी  काटेकर क्रीडा नगरी   में संत विद्यापति स्मृति पर्व का आयोजन किया गया जिसमें प्रधानमंत्री कार्यालय समिति सदस्य बलवंत शास्त्री,     भिवंडी लोकसभा  सांसद कपिल पाटिल,भाजपा जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ नगरसेवक  संतोष शेट्टी,सेना विधायक रुपेश म्हात्रे,
,उपमहापौर मनोज काटेकर ,भाजपा गटनेता निलेश चौधरी,नगरसेवक सुमित पाटिल ,प्रसिद्ध समाजसेवक ए सी मिश्रा,वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण गोपाल सिंह, पूर्व नगरसेवक साईनाथ पवार  सहित मुम्बई के भाजपा नेता संजय उपाध्याय,धर्मेन्द्रनाथ ठाकुर,विवेक भगत सहित समस्त  बिहार झारखंड के  नेताओं  के साथ उक्त कार्यक्रम में लोगो का जनसैलाब उमड़ा हुआ था ।उक्त अवसर पर वरिष्ठ नेता बलवंत शास्त्री ने लोगो को एकजुटता का मंत्र देते अपने अधिकार व स्वाभिमान  के साथ महाराष्ट्र को मजबूत करने की बात कहते हुए  भाजपा सांसद को पुनः भारी मतों से विजयी बनाने  की अपील की ।भाजपा सांसद कपिल पाटिल ने जनसमुदाय को विश्वास  दिलाते हुए कहा कि  आपकी खुशी को देख कर हम खुश होते हैं हम आपके साथ कंधे के कंधा मिलाकर चलेंगे ।और आपलोगों को  आपका अधिकार  भी भिवंडी मनपा में दिलाएंगे हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का तो यही नारा है सबका साथ सबका विकास इसी के उपलक्ष्य में केंद्र व राज्य सरकार कार्य कर रही है हम सभी का कर्तव्य बनता है कि  एक एक व्यक्ति तक उक्त संदेश को पहुंचाएं।उक्त सफल कार्यक्रम  को देख कर नेताओ को बड़ी आत्मसंतुष्टि मिली। अतिथियों ने आयोजक मंडल की भूरी भूरी प्रसंसा की।  वहीं मिथिला से आए हुए कलाकारों द्वारा संत विद्यापति की रचनाओं की प्रस्तुति से उमडे हजारों की संख्या में लोगों का मन मोह लिया।उक्त आयोजन को सफल बनाने में डॉ गिरीश मिश्रा, भाजपा नेता शिलानंद झा,भाजपा बिहार प्रकोष्ठ के भिवंडी अध्यक्ष दीपक झा,उपाध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर,प्रदुम्न सिंह,जुलूस मिश्रा, अरूण झा, शंकरानंद झा, जीबश मिश्रा,  गणपत चौधरी सहित अन्य लोगो ने अथक प्रयास किया ।बिहार से आए हुए प्रसिद्ध समाजसेवी रामसेवक ठाकुर ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए  सफल संचालन किया।  

Post a Comment

Blogger