Ads (728x90)

 वही इस मामले में पुलिस पीड़ित की सुनवाई करने के बजाय उल्टा पीड़ित को डांट डपट मामले में चुप रहने को कह रही है।
जानकारी के अनुसार ग्राम जमाल नगर थाना औरास निवासी संजय गोस्वामी पुत्र छेदा ने   पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप  लगाया कि  दिनांक 21/10/2017 की सुबह 11 बजे   उसकी बुआ का लड़का जिसमे श्रीकांत तिवारी  उम्र 35 वर्ष पुत्र स्व0राजेन्द्र तिवारी निवासी अजीतमल जनपद औरैया व सुशील दुबे 45 वर्ष  निवासी ग्राम टेड़वा अजीतमल जनपद औरैया का निवासी  ने  उसकी पत्नी बबीता एवं पुत्री दिव्या 6 वर्ष को  अपनी बोलेरो गाड़ी से पत्नी के मायके में छोड़ने की बात कही थी। जिस पर  संजय ने अपनी पत्नी और पुत्री को उक्त लोगो के साथ जाने दिया । शाम को जब संजय ने अपने ससुर छोटेलाल ग्राम नैनपुर निवासी पुरवा से फोन पर जब पत्नी बबिता और पुत्री दिव्या के बारे में।जानकारी करनी चाही तो ससुर छोटेलाल ने घर न पहुँचने की बात बताई जिस पर संजय को किसी अनहोनी की शंका होने लगी। संजय ने श्रीकांत और  सुशील दोनो को फोन मिलाया पर दोनों ने संजय का फोन नही उठाया। तब पीड़ित  दोनो आरोपियों के घर जाकर सम्पर्क करने का प्रयास किया पर पर दोनों आरोपी घर पर न मिले। जिस पर संजय ने अन्य रिश्तेदारियों में अपनी पत्नी बबिता और पुत्री दिव्या की बहुत खोज बीन की पर उसे निराशा ही हाथ लगी ।जिस पर संजय ने दिनांक 25/10/17 को जनपद की पुलिस अधीक्षक के समझ प्रस्तुत होकर दोनो आरोपियो व्यक्ति के खिलाफ पत्नी और बेटी के गुम शुदा होने की बात बताई जिस पर उसकी रिपोर्ट नही लिखी गईं। पीड़ित के दुबारा लखनऊ स्थित उच्चधिकारियों से शिकायत करने की बात पर पुलिस हरकत में आई और दिनांक30/1/2018 को  पुलिस ने मुकदमा संख्या 498,364 के तहत  अभियोग पंजीकृत  किया। अभियोग पंजीकृत होने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की जिस पर पीड़ित  संजय ने आरोपियो के विरुद्ध  अपनी पत्नी बबिता और पुत्री दिव्या की  हत्या करके लाश गायब करने का गम्भीर आरोप लगाया है। वही राष्ट्रीय किसान मंच के मंडल  प्रभारी सर्वेश पाल ने पीड़ित संजय की हर सम्भव मदद करने का भरोसा दिया है । मण्डल  प्रभारी सर्वेश पाल ने बताया कि  संजय गोस्वामी हमारे संगठन के कार्यकर्ता है। मंडल प्रभारी ने बताया कि औरास थानाध्यक्ष ने  पीड़ित की पत्नी और पुत्री को तीन दिन में खोजबीन करके ढूढ़ने की बात कही है ।  अगर तीन दिन में औरास थानाध्यक्ष  खोजबीन नही कर पाते है तो राष्ट्रीय किसान मंच थाने का घेराव करेगा।

Post a Comment

Blogger