Ads (728x90)


भिवंडी,हिन्दुस्तान की आवाज,एम हुसेन
   
 भिवंडी। एम हुसेन। भिवंडी  तालुुका का  उत्तरपश्चिम क्षेत्र  आदिवासी बहुल क्षेत्र माना जाने वाला  लाखिवली ग्रुपग्रामपंचायत के  सरपंच पद पर  भाजपा के  विनोद केशव भगली की मंगलवार को निर्विरोध निर्वाचित कर लिया गया है।भाजपा के वरिष्ठ  कार्यकर्ता  रंगनाथ चौधरी के  व्युह रचना के कारण  लाखिवली ग्रामपंचायत पर पुन: एक बार  भाजपा कि झंडा फहरा कर अपना वर्चस्व सिद्ध किया है।भिवंडी तालुुुका के लाखिवली ,धामणे ,पालीवली ,माजिवडे इस प्रकार  चार गांव का समावेश वाली  लाखिवली ग्रुपग्रामपंचायत यह महत्वपूर्ण मानी  जाती है।उक्त  ग्रामपंचायत पर वर्षषों से भाजपा की सत्ता स्थापित थी परंतु  शिवसेेना के उपसरपंच संतोष गुलवी द्वारा   पूर्व ६ अक्टूबर  २०१७ को  सरपंच सरिता भोईर के विरुद्ध  अविश्वास प्रस्ताव दाखिल करने के उपरांत   सरपंच पद रिक्त हो गया था।इसलिए   रिक्त  सरपंच पद के चुनाव के लिए  तहसीलदार शशिकांत गायकवाड के आदेशानुसार  ग्रामपंचायत कार्यालय में  पंचायत समिती के विस्तार अधिकारी आर.बी.भोसले की अध्यक्षता में  विशेष सभा का  आयोजन किया गया था।उक्त अवसर पर  सरपंच पद हेतु केवल भाजपा के  विनोद भगली का ही  नामांकन दााखि  किया गया जिसके अनुसार  पीठासीन अधिकारी ने  चुनाव  प्रक्रिया पूर्ण होते ही  सरपंच के रूप में  विनोद भगली को निर्वाचित किए जाने की घोोषणा। उक्त अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने  फटाखे फोडकर  गुलाल  उडाकर  आदनंदोत्सव मनाया। उक्त  सरपंच चुनाव के लिए  भाजपा के  कमलाकर पुजारी,प्रमिला भोईर ,अश्विनी चौधरी ,मनिषा गवारी ,सरिता भोईर ,तुलशीराम पागी ,आरती भावर ,श्रमजीवी संघटना के  तुकाराम गोंड ,साधना पागी आदि सदस्य उपस्थित थे। तथा उपसरपंच संतोष गुलवी ,सदस्य रुपेश भोईर ,संगिता घाटाल यह तीन सदस्य अनुपस्थित थे। सरपंच पद  पर विनोद भगली के निर्वाचित होते ही  भाजपा के  तालुकाध्यक्ष पी.के.म्हात्रे ,वरिष्ठ  कार्यकर्ता   रंगनाथ चौधरी ,जिला सचिव प्रकाश पाटिल ,दीपक चौधरी ,रमेश पाटिल ,श्रमजीवी कार्यकर्ता मोतीराम नामकुडा ,विश्वनाथ धावरे ,यशवंत भोईर ,अमर पाटिल ,मदन गवारी ,नितीन भावर ,किरण जाधव आदि ने  विनोद भगली को  पुष्पमाला अर्पण कर उनका  अभिनंदन किया।    

Post a Comment

Blogger